Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Cyrus Mistry Death cause : साइरस मिस्त्री की एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही हो गयी थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

Janjwar Desk
6 Sep 2022 3:17 PM GMT
Cyrus Mistry Death cause : साइरस मिस्त्री की एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही हो गयी थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
x

रतन टाटा के साथ सायरस मिस्त्री की फाइल फोटो


Cyrus Mistry Death Cause : जिस गाड़ी में सायरस मिस्त्री का एक्सिडेंट हुआ था, वह अपनी तेज़ रफ्तार के लिए पहले से ही बदनाम थी। हाई स्पीड के कारण गाड़ी संख्या MH- 47-AB- 6705 का पिछले 2 साल में 11 बार 13000 रुपए का चालान भी कट चुका है....

Cyrus Mistry Death Cause : रविवार 4 सितंबर को मशहूर उद्योगपति टाटा एंड संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई जाते वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के पालघर जिले में कार हाई स्पीड में होने के कारण डिवाइडर से जा टकराई। एक्सीडेंट से जुड़ी कई बातों का खुलासा पुलिस ने जांच के दौरान हुआ है।

मालूम चला है कि जिस गाड़ी में सायरस मिस्त्री का एक्सिडेंट हुआ था, वह अपनी तेज़ रफ्तार के लिए पहले से ही बदनाम थी। हाई स्पीड के कारण गाड़ी संख्या MH- 47-AB- 6705 का पिछले 2 साल में 11 बार 13000 रुपए का चालान भी कट चुका है। इस गाड़ी को ट्रैफिक नियम के उल्लंघन के लिए भी जाना जाता था, जिस पर अभी तक 17500 हजार रुपए का जुर्माना लग चुका है।

2 मार्च 2020 : जुर्माना 1 हजार

20 जनवरी 2021 : जुर्माना 1 हजार

3 जुलाई 2021 : जुर्माना 1 हजार

7 जुलाई 2021 : जुर्माना 1 हजार

12 जुलाई 2021 : जुर्माना 1 हजार

9 अक्टूबर 2021 .: जुर्माना 2000

11 नवंबर 2021 : जुर्माना 1 हजार

13 नवंबर 2021 : जुर्माना 1 हजार

13 जनवरी 2022 : जुर्माना 2 हजार

5 अप्रैल 2022 : जुर्माना 2 हजार

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

पोस्टमार्टम से इंसान की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा होता है। टाटा एंड संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से भी कुछ खुलासे हुए हैं। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि साइरस के शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आई थीं, उनकी छाती में भी गंभीर चोटें थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक एक्सीडेंट इतना भयानक था कि सायरस मिस्त्री के शरीर की नसें तक टूट गयी थीं, जिससे शरीर में आंतरिक रक्तस्राव भी होने लगा था।

इसके अलावा साइरस मिस्त्री की हाई स्पीड गाड़ी की भी रिपोर्ट आई है। गाड़ी की जांच करने के दौरान सायरस मिस्त्री की मौत की कई वजहें सामने आई हैं, जिनके बारे में सुनकर लोग अचंभित हो गए। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक कार की स्पीड 130 किमी. प्रतिघंटा थी। हाई स्पीड होने के कारण गाड़ी को बैलेंस करना मुश्किल हो गया और कार डिवाइजर से जा टकराई, जिसके कारण कार की एसिडेंट को गई।

गौरतलब है कि सायरस मिस्‍त्री समेत कार में सवार चारों लोग 4 सितंबर की सुबह गुजरात के उद्वादा स्थित पारसी मंदिर इरानशाह गए थे। वहां से लौटते वक्‍त उनके साथ यह दुखद हादसा हुआ। पीछे की सीट पर बैठे सायरस मिस्‍त्री और जहांगीर की सिर पर गहरी चोटें आने के कारण जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अनायता जो कि मर्सेडीज चला रहीं थी और उनके पति की हालत गंभीर बनी हुयी है। अभी भी दोनों वापी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

मौके पर हो गई थी 2 की मौत

टाटा एंड संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की कार में एक्सीडेंट के वक्त 4 लोग सवार थे, हादसे के दौरान 2 की मौके पर ही मौत गई, जबकि बाकी 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस हादसे में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर दिनशा पंडोल की भी जान गई है। घायलों की पहचान अनायता पंडोले और दरीयस पांडोले के तौर पर हुई है।

हिंदू रीति रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार

टाटा एंड संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई के वर्ली स्थित इलेक्ट्रिक श्मशान में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान टाटा ग्रुप के लोग व सायरस मिस्त्री के परिजन मौजूद रहे।

Next Story

विविध