Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Daud Ibrahim के गुर्गे की पत्नी ने हार्दिक, मुनाफ और राजीव शुक्ला के विरुद्ध लगाया रेप का आरोप, थाने में दी शिकायत

Janjwar Desk
12 Nov 2021 11:21 PM IST
Daud Ibrahim के गुर्गे की पत्नी ने हार्दिक, मुनाफ और राजीव शुक्ला के विरुद्ध लगाया रेप का आरोप, थाने में दी शिकायत
x

(दाऊद के करीबी कहे जानेवाले रियाज भाटी की पत्नी ने अपने पति व राजीव शुक्ला सहित दो क्रिकेटरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है)

Mumbai News : दाऊद इब्राहिम के एक कथित गुर्गे रियाज भाटी की पत्नी ने ऐसा आरोप लगाया है, जिससे सनसनी मच गई है। उसने अपने पति सहित देश के कई हाईप्रोफाइल लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है।

Mumbai News : दाऊद इब्राहिम (Daud Ibrahim) के एक कथित गुर्गे रियाज भाटी (Riyaz bhati) की पत्नी ने ऐसा आरोप लगाया है, जिससे सनसनी मच गई है। उसने अपने पति सहित देश के कई हाईप्रोफाइल लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। उसने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन (Santacruz Police station) में 24 सितंबर को एक शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, पुलिस ने अब तक उनकी शिकायत पर FIR नहीं दर्ज की है।

देश के मशहूर क्रिकेटरों और क्रिकेट प्रशासक पर इस आरोप के बाद हड़कंप मचा है। वहीं, अबतक इनलोगों में से किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस पर भी एफआईआर दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है।

शिकायत में हार्दिक पांड्या व मुनाफ पटेल के भी नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें क्रिकेटर मुनाफ पटेल और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और पृथ्वीराज कोठारी नाम के एक अनजान शख्स के नाम शामिल हैं।

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी कहे जानेवाले रियाज भाटी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तलाक के बाद उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। मुंबई पुलिस के समक्ष दायर अर्जी में उसने इन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

हालांकि, महिला ने अपनी शिकायत में चारों के नाम के साथ किसी जगह का नाम या तारीख का जिक्र नहीं किया है, जहां उनके साथ रेप हुआ।

रियाज की पत्नी ने पंड्या और पटेल की पहचान, जहां क्रिकेटर के तौर पर बताई है, वहीं शुक्ला को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का पूर्व अध्यक्ष बताया है। अपनी अर्जी में उसने कोठारी के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बताया है कि पृथ्वीराज एक सराफा कारोबारी है।

उन्होंने कहा कि मैं पुलिस के पास FIR दर्ज कराने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। मैंने सितंबर में अर्जी दी थी, लेकिन अब नवंबर हो चुका है। मैंने कई बार इस पर पुलिस अधिकारियों से जानकारी पाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, "मुझे इसके बदले में कुछ पैसे देने को कहा गया था, लेकिन मैं भ्रष्टाचार क्यों फैलाऊं? मैं अपनी जगह पर सही हूं। अपराधी तो वो लोग हैं। मुंबई पुलिस ने भी माना है कि एक अर्जी आई तो है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास 'फिलहाल कोई और ब्यौरा नहीं है।"

कौन है रियाज भाटी

बता दें कि रियाज भाटी पर कथित तौर पर जबरन वसूली, जालसाजी और जमीन हथियाने के कई मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी की FIR में भी उसका नाम दर्ज है। भाटी पर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे के इशारे पर बार और रेस्तरां मालिकों से रंगदारी वसूलने का भी आरोप है।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रियाज भाटी पर आरोप लगाया था कि वह दो पासपोर्ट के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था और पूर्व मुख्यमंत्री के कहने पर उसे कुछ दिन बाद छोड़ दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रियाज़ भाटी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है। वर्ष 2015 और 2020 में न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर वह देश से भागने की कोशिश में गिरफ्तार हो चुका है।

इसके लिए रियाज़ ने फर्जी पासपोर्ट का सहारा लिया था। फरवरी 2020 में वह विदेश भागने की फिराक में था और मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। उस पर जमीन कब्ज़ाने, धोखाधड़ी, गोली चलाने के साथ रंगदारी माँगने के भी केस दर्ज हैं।

इसी वर्ष सितम्बर माह में उसकी अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है।

आरोप है कि साल 2006 में मुंबई के मलाड में एक जमीन पर अवैध कब्ज़े के लिए उसने दाऊद इब्राहिम गैंग के सदस्यों की मदद ली थी। उस पर जुहू और अम्बोली थानों में भी रंगदारी माँगने के केस दर्ज हैं। रियाज़ भाटी नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाने का शौक़ीन बताया जाता है। उसकी फोटो लगभग हर पार्टी के नेताओं के साथ दिख जाती है।

साल 2010 में रियाज़ भाटी पर मकोका के तहत केस दर्ज हुआ था। तब रियाज़ ने अंधेरी के एक प्रोजेक्ट से एक बिल्डर पर बाहर हो जाने का दबाव बनाया था।

रियाज़ भाटी की उम्र लगभग 57 वर्ष है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मालिक ने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर रियाज़ भाटी को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। फडणवीस ने इन आरोपों को तथ्यहीन और आधारहीन बताया है।

Next Story

विविध