Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Debt on Adani-Ambani : भारत के दो सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी पर है भारी विदेशी कर्ज, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Janjwar Desk
31 May 2022 12:15 PM GMT
Debt on Adani-Ambani : भारत के दो सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी पर है भारी विदेशी कर्ज, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
x

Debt on Adani-Ambani : भारत के दो सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी पर है भारी विदेशी कर्ज, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Debt on Adani-Ambani : रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय कंपनियों ने विदेशी कर्जदाताओं से 38.2 बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 2.9 लाख करोड़ रुपए) का कर्ज लिया है। इसमें से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और गौतम अडानी के नेतृत्व वाली कंपनियों ने ही केवल 8.25 बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 63 हजार करोड़ का कर्ज) का कर्ज लिया है...

Debt on Adani-Ambani : भारत के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी (Debt on Adani-Ambani) भी भारी विदेशी कर्ज में दबे हैं। इस बात का खुलासा बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से भारतीय कंपनियों के लिए हुए विदेशी कर्ज को लेकर जारी एक रिपोर्ट में की गयी है। इस रिपोर्ट में भारतीय रिजर्व बैंक से उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि भारतीय कंपनियों की ओर से लिए गए कुल विदेशी कर्ज में अंबानी और अडानी की कंपनियों की हिस्सेदारी हर 5 डॉलर में से 1 डॉलर की है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय कंपनियों ने (Debt on Adani-Ambani) विदेशी कर्जदाताओं से 38.2 बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 2.9 लाख करोड़ रुपए) का कर्ज लिया है। इसमें से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और गौतम अडानी के नेतृत्व वाली कंपनियों ने ही केवल 8.25 बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 63 हजार करोड़ का कर्ज) का कर्ज लिया है।

एक्सटर्नल कमर्श‍ियल बोरोविंग्स (ECB) या विदेशी कर्ज भारतीय कंपनियां परिचालन संबंधी पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए यूरोप, जापान और अमेरिका जैसे देशों से कर्ज लेती है। जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार ये कर्ज कंपनियों को भारतीय बैंकों से लिए गए कर्जों की तुलना में सस्ता पड़ता है क्योंकि विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में ब्याज दर कम होती है। वहीं, कंपनियों को (Debt on Adani-Ambani) सस्ते एक्सचेंज रेट का भी फायदा मिलता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय कंपनियों की ओर से पिछले 8 सालों में 260 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज लिया गया है। ये कर्ज विदेश में पूंजीगत बाजारों (Capital Market), कमर्शियल बैंक और प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर्स से जुटाया गया है।

आपको बता दें कि अडानी ग्रुप के गौतम अडानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Debt on Adani-Ambani) की कुल संपत्ति करीब $190 बिलियन डॉलर से अधिक है। दोनों की सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण को जोड़ दिया जाए तो यह 33 लाख करोड़ रुपए ($429) से अधिक है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी (Debt on Adani-Ambani) की कुल संपत्ति 102 बिलियन डॉलर है जो उन्हें दुनिया 7 वां सबसे अमीर शख्स बनाती है। वहीं, मुकेश अंबानी के पास 93 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और दुनिया के अमीरों की सूची में वह 10 वें स्थान पर है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध