Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Delhi Air Pollution : बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक, केजरीवाल सरकार मजदूरों को देगी 5000 रुपए

Janjwar Desk
2 Nov 2022 10:30 AM GMT
Delhi Air Pollution : बढ़ते वायु प्रदुषण को लेकर दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक, केजरीवाल सरकार मजदूरों को देगी 5000 रुपए
x

Delhi Air Pollution : बढ़ते वायु प्रदुषण को लेकर दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक, केजरीवाल सरकार मजदूरों को देगी 5000 रुपए

Delhi Air Pollution : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है...

Delhi Air Pollution : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदूषण को देखते हुए पूरी दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दिया गया है।

मजदूरों को मिलेंगे हर महीने 5000 रूपए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने का ऐलान करते हुए कहा कि 'मैंने श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को इस अवधि के दौरान हर निर्माण श्रमिक को वित्तीय सहायता के रूप में 5 हजार रुपए प्रतिमाह देने का निर्देश दिया है। मजदूरों को यह राशि तब तक मिलेगी जब तक निर्माण गतिविधियों की अनुमति नहीं मिल जाती है।

पराली और स्थानीय धुआं लोगों का जीना कर रहा मुश्किल

दिल्ली-एनसीआर में पराली का धुआं और स्थानीय प्रदूषण लोगों का दम घोंट रहा है। लोगों का इस जहरीले हवा में रहना मुश्किल हो गया है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के अनुसार पराली जलाने से उठना वाला धुआं और स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में हवा के खतरनाक होने का कारण साबित हुआ है। सतही हवा अपने साथ पराली का धुआं भी दिल्ली-एनसीआर लेकर पहुंच रही है, जिससे प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी दर्ज हो रही है।

पराली जलाने पर बढ़ रहा वायु प्रदर्शन

सफर के अनुसार 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 58 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज हुई है। पीएम 10 का स्तर 427 व पीएम 2.5 का स्तर 249 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। रोक के बावजूद पंजाब में 1842, हरियाणा में 88, उत्तर प्रदेश में नौ, दिल्ली में एक, मध्यप्रदेश में 142 और राजस्थान में 27 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। इससे एक दिन पहले पंजाब में 2131 और हरियाणा में 70 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं।

दिल्ली का AQI दर्ज किया गया 373

बता दें कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों की आबोहवा का हाल आज भी बेहाल है। SAFAR India air quality service के अनुसार आज 2 नवंबर की सुबह 7 बजे के करीब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, ये बीते दिन की तुलना में थोड़ा बेहतर है। दिल्ली में बीते दिन यानी मंगलवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक, 385 दर्ज किया गया था।

Next Story

विविध