Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Delhi Crime News: कांग्रेस नेता पर एयर होस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, शराब के नशे में जबरन घुस गया था घर में

Janjwar Desk
27 Sep 2022 7:47 AM GMT
Delhi Crime News: कांग्रेस नेता पर एयर होस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, शराब के नशे में जबरन घुस गया था घर में
x
Delhi Crime News: दिल्ली के महरौली इलाके में एयर होस्टेस की शिकायत पर कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हरजीत यादव है। वो खुद को दिल्ली के खानपुर इलाके का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बताता है।

Delhi Crime News: दिल्ली के महरौली इलाके में एयर होस्टेस की शिकायत पर कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हरजीत यादव है। वो खुद को दिल्ली के खानपुर इलाके का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बताता है। एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि 25 सितंबर यानी बीते रविवार को हरजीत शराब पीकर उसके घर घुस आया। वहां उसने रेप किया। पुलिस का कहना है कि उसे महरौली के एक फ्लैट से युवती की कॉल आई। युवती ने बताया कि उससे रेप किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को करीब डेढ़ महीने से जानते हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना के आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया। एयर होस्टेस ने पुलिस को बताया है कि हरजीत यादव ने रेप से पहले उससे मारपीट भी की। पीड़ित और हरजीत की मुलाकात प्रॉपर्टी के मामले में हुई थी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। आरोपी पर रेप और पिटाई के अलावा जबरन घर में घुसने के संगीन आरोपों में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन पर एक दलित महिला ने रेप का आरोप लगाया था।

माधवन पर आरोप लगाने वाली महिला का कहना था कि उसका पति कांग्रेस दफ्तर में काम करता था। उसका निधन हो गया जिसके बाद उसने नौकरी के लिए माधवन से संपर्क किया। महिला ने आरोप लगाया कि माधवन ने नौकरी देने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण किया। माधवन ने महिला के इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध