Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Delhi Crime News : निजी दुश्मनी में लड़की से गैंगरेप, महिलाओं ने पीड़िता के बाल काट मुंह काला किया, चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया

Janjwar Desk
27 Jan 2022 9:20 AM GMT
Delhi Crime News : निजी दुश्मनी में लड़की से किया गया गैंगरेप, महिलाओं ने पीड़िता के काटे बाल
x

(निजी दुश्मनी में लड़की से किया गया गैंगरेप)

Delhi Crime News : दिल्ली में एक लड़की से बदला लेने के लिए 26 जनवरी को उसका अपहरण कर गैंगरेप किया गया और फिर कुछ महिलाओं ने पीड़िता के बाल काटकर सड़कों पर घुमाया, महिलाओं ने पीड़िता का मुंह काला किया फिर उसके गले में चप्पलों की माला भी पहनाई गई थी...

Delhi Crime News : भारत देश में जब गणतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था, तब राजधानी दिल्ली में इंसानियत शर्मसार हो रही थी। दिल्ली में एक लड़की से बदला लेने के लिए 26 जनवरी को उसका अपहरण किया गया। लड़की का अपहरण करने के बाद लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और फिर कुछ महिलाओं ने पीड़िता के बाल काटकर सड़कों पर घुमाया। महिलाओं ने पीड़िता का मुंह काला किया, फिर उसके गले में चप्पलों की माला भी पहनाई गई थी।

4 महिला को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर संज्ञान लिया है| साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता से किया गया गैंगरेप

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना का वीडियो ट्विटर शेयर किया है| वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पोलिस से लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा देने कहा है। साथ ही स्वति मालीवाल ने कहा कि वे पीड़िता से मिली हैं और पीड़िता ने बताया कि किस तरह से उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। उसके शरीर पर अमानवीय घाव हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शराब बेचने वालों ने लड़की का अपहरण कर उससे गैंगरेप किया था।

निजी दुश्मनी का लिया गया बदला

इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस घटना को निजी दुश्मनी के लिए अंजाम दिया गया है। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि शाहदरा में हुई यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित को हर तरह की मदद और काउंसिलिंग मुहैया कराई जा रही है।

लड़के की खुदखुशी के बाद की गई हैवानियत

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार दिल्ली के शाहदरा में नवंबर 2021 को एक लड़के ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद लड़के के परिवार वालों ने कहा कि उनके लड़के ने सुसाइड लड़की की वजह से किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह लड़का हमेशा उस लड़की के पीछे पड़ा रहता था। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पीड़िता की बहन का भी पक्ष सामने आया है| पीड़िता की बहन ने कहा है कि उसकी पीड़िता बहन शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। साथ ही पीड़िता की बहन ने बताया कि उस लड़के के सुसाइड करने के बाद वह किराए के घर में रह रही थी। जिसके बाद उस लड़के के चाचा ने कड़कड़डूमा से उसे किडनैप किया और फिर उसके साथ अमानवीयता की गई।

Next Story

विविध