Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

Delhi by-election result 2022 : दिल्ली में AAP का जलवा कायम, राजेंद्र नगर से जीते दुर्गेश पाठक

Janjwar Desk
26 Jun 2022 7:58 AM GMT
Delhi by-election result 2022 : दिल्ली में AAP का जलवा कायम, राजेंद्र नगर से जीते दुर्गेश पाठक
x

Delhi by-election result 2022 : दिल्ली में AAP का जलवा कायम, राजेंद्र नगर से जीते दुर्गेश पाठक

Delhi by-election result 2022 : AAP के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी को 11,555 वोट के अंतर से हराया।

Delhi by-election result 2022 : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराने में सफलता हासिल की है। राजेंद्र नगर सीट ( Rajendra Nagar Assembly Seats ) पर हुए उपचुनाव में दुर्गेश पाठक ( Durgesh Pathak ) ने जीत दर्ज की है। इससे साफ हो गया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ( AAP ) या यूं कहें कि अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) का जलवा कायम है। आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 11 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ( Durgesh Pathak ) ने 11,555 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।

तीसरी बार भाजपा की हार, आप ने लगाई जीत की हैट्रिक

दिल्ली विधानसभा उपचुनाव में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे राघव चड्ढा ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राघव चड्ढा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। इस सीट पर भाजपा को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा ने लगाया था पूरा जोर

राजेंद्र नगर सीट पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने भी उपचुनाव में पूरा जोर लगाया था। भाजपा ने राजेंद्र नगर से इस बार राजेश भाटिया पर दांव लगाया लेकिन पार्टी का सूखा खत्म नहीं हुआ। 2015 और 2020 विधानसभा चुनाव के बाद अब उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर हैट्रिक लगा दी है। इस सीट पर कांग्रेस ने प्रेमलता को उम्मीदवार बनाया था।

23 जून को हुआ था मतदान

दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान हुआ था। 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा को यहां से जीत मिली थी। पिछले दिनों पंजाब चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेज दिया। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राघव चड्ढा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Next Story

विविध