Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

देश की रक्षा से जुड़े दस्तावेजों पर ग्लोबल टाइम्स में लेख लिखने पर पत्रकार राजीव शर्मा गिरफ्तार

Janjwar Desk
19 Sep 2020 4:58 AM GMT
देश की रक्षा से जुड़े दस्तावेजों पर ग्लोबल टाइम्स में लेख लिखने पर पत्रकार राजीव शर्मा गिरफ्तार
x
राजीव शर्मा को उनके द्वारा यूट्यूब चैनल पर दो वीडियो अपलोड किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया...

जनज्वार। दिल्ली पुलिस ने एक पत्रकार स्ट्रैटजिक अफेयर एनालिस्ट को आफिसियल सिक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने उन पर गोपनीय रक्षा दस्तावेजों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पत्रकार ने इसी महीने सात सितंबर को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के लिए एक लेख लिख था। दिल्ली पुलिस ने 14 सितंबर को ही उन्हें गिरफ्तार किया है और उसके बाद छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पत्रकार राजीव शर्मा कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। वे न्यूज एजेंसी एएनआइ, द ट्रिब्यून, सकाल टाइम्स के लिए काम कर चुके हैं।

उनकी गिरफ्तारी को लेकर स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने कहा है कि राजीव शर्मा दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के रहने वाले हैं। उन्हें स्पेशल सेल के दक्षिण पश्चिमी रेंज ने गिरफ्तार किया और उसके अगले दिन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, इसके बाद उन्हें छह दिन के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। वह रक्षा संबंधी कुछ गोपनीय दस्तावेजों के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले की जांच जारी है।

क्या है मामला?

पत्रकार राजीव शर्मा अपना एक यू ट्यूब चैनल चलाते हैं जिसका नाम राजीव किसकिंधा है, जिसके 11,900 सब्सक्राइबर हैं। जिस दिन उनकी गिरफ्तारी हुई उस दिन उन्होंने उस पर दो वीडियो अपलोड किए थे। इसमें एक वीडियो आठ मिनट का था और दूसरा चार मिनट का।

पहले वीडियो में वे भारत व चीन के विदेश मंत्रियों के बीच मास्को में हुई कूटनीतिक वार्ता के बावजूद दोनों देशों के बीच शांति की संभावना नहीं होने की बात कहते हैं। वे इस वीडियो में बताते हैं कि अभी भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच मास्को में हुई बातचीत के अनुरूप सबकुछ चलेगा।

उनका दूसरा वीडियो जो चार मिनट का है वह मीडिया की स्थिति को लेकर हिंदी में है। इसे उन्होंने ट्वीट किया है और लिखा कि आज भारतीय मीडिया की स्थिति बहुत दयनीय है और उसे वाचडाॅग की भूमिका में होना चाहिए, लेकिन वह लेपडाॅग बन गया है।

इसके बाद शुक्रवार की रात राजीव शर्मा के ट्विटर एकाउंटर को फौरी तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया और इसकी वजह उसके द्वारा कुछ असामान्य गतिविधियां होने को वजह बताया गया।

चीन के सरकारी अखबार में शर्मा ने क्या लिखा था?

राजीव शर्मा ने सात सितंबर को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में भारत चीन संबंधों पर एक लेख लिखा था। उन्होंने इस लेख में कहा था कि बीजिंग और नई दिल्ली के बीच एक नया रोडमैप दोनों देशों के बीच लाभकारी है। उन्होंने लिखा कि पांच मई की रात से दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों में लगातार गिरावट आई है और इसने पिछले सालों के सभी राजनयिक उपलब्धियों को एक झटके में खत्म कर दिया है। मौजूदा तनाव दोनों देशों के बीच 1962 के बाद सबसे बड़ा खतरा है।

यह दोनों देशों के लिए हार की स्थिति है। उनका आम उद्देश्य अपने लोगों के लिए बेहतर व शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण करना होना चाहिए न कि एक दूसरे के खिलाफ सैन्य निर्माण।

Next Story

विविध