Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

Delhi Crime News : दिल्ली में हैवानियत, 17 साल के लड़के ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में आग लगाकर की हत्या

Janjwar Desk
24 Nov 2021 7:30 AM GMT
dilli news
x

(राजधानी दिल्ली में हैवानियत-प्रतीकात्मक तस्वीर)

जांच में पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था...

Delhi Crime News : देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के द्वारका इलाके में एक महिला से रेप और हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस लड़के ने महिला की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी।

इस मामले की जांच के दौरान करीब 2700 लोगों से पूछताछ की गई और अनेक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई थी। पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव नाले के पास कूड़े में पड़ा है।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था।

युवक ने गिरफ्तार किए जाने के डर से महिला का गला घोंट दिया था और सबूत मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी। अब पुलिस ने एफआईआर (FIR) में रेप की धाराएं भी जोड़ी हैं।

Next Story

विविध