Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

हाथरस रेप के विरोध में जंतर-मंतर में प्रदर्शन शुरू, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, चंद्रशेखर और जिग्नेश मेवाणी पहुंचे

Janjwar Desk
2 Oct 2020 2:03 PM GMT
हाथरस रेप के विरोध में जंतर-मंतर में प्रदर्शन शुरू, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, चंद्रशेखर और  जिग्नेश मेवाणी पहुंचे
x
दिल्ली पुलिस द्वारा इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगाने के बाद प्रर्दशन स्थल में बदलाव किया गया है।

नई दिल्ली। हाथरस रेप मामले को लेकर पूरे देश के लोग गुस्से में है। ऐसे में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, जिग्नेश मेवाणी और बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी जंतर-मंतर पहुंचे। इसके अलावा भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी पहुंच गए हैं। बता दें ये प्रर्दशन पहले इंडिया गेट पर होने वाला था।दिल्ली पुलिस द्वारा इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगाने के बाद प्रर्दशन स्थल में बदलाव किया गया है।

इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट करते हुए कहा जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में जनता उतर पड़ी हैं। हजारों की तादात में लोग यहां पर मौजूद है। आप भी बोलिए हर बलात्कार के खिलाफ, हर अत्याचार के खिलाफ।

विरोध प्रदर्शन के दौरान आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने योगी निशान पर आरोप लगाते हुए कहा पीड़िता की लाश को चुप चाप अंधेरे में जलाया गया। इसे 'अंतिम संस्कार' नहीं कहा जाता, हिन्दुओ में अंतिम संस्कार सुबह होता है। मैं कहूंगा पेट्रोल से उन्होंने सबूत नष्ट किया है।

इस दौरान आंदोलनकारियों का साथ देने और दलित बेटी की आवाज बनने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर मंतर पहुंचे


Next Story

विविध