Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

देशबन्धु समाचार समूह के प्रधान संपादक ललित सुरजन का निधन, जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए किए जाएंगे याद

Janjwar Desk
2 Dec 2020 3:17 PM GMT
देशबन्धु समाचार समूह के प्रधान संपादक ललित सुरजन का निधन, जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए किए जाएंगे याद
x

File photo

उन्हें ब्रेन हेमरेज की समस्या के बाद नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली...

जनज्वार। देशबन्धु समाचार पत्र के प्रधान संपादक, देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और समीक्षक ललित सुरजन का निधन हो गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज की समस्या के बाद नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं उन्होंने आज बुधवार की रात लगभग 8 बजे अंतिम सांस ली। वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित देश के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने शोक जताया है। जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए स्वर्गीय सुरजन को सदा याद रखा जाएगा।

देशबंधु समाचार समूह के प्रधान संपादक व वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन को ब्रेन हैमरेज होने के कारण मंगलवार शाम नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ राजनेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की थी।

ललित सुरजन के परिजन राजीव रंजन श्रीवास्तव ने फेसबुक पर इस बाबत एक संदेश जारी किया है। उन्होंने लिखा है 'दुःखी मन से सूचित कर रहा हूँ कि देशबन्धु के प्रधान संपाद ललित सुरजन जी का आज रात 8:06 मिनट पर निधन हो गया।'

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेल बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज छत्तीसगढ़ ने अपना एक सपूत खो दिया। सांप्रदायिकता और कूपमण्डूकता के खिलाफ देशबंधु के माध्यम से जो लौ मायाराम सुरजन ने जलाई थी, उसे ललित जी ने खूब आगे बढ़ाया। पूरी जिंदगी उन्होंने मूल्यों को लेकर कोई समझौता नहीं किया।

ललित सुरजन अभी देशबंधु समाचार समूह के प्रधान संपादक थे। वे १९६१ से एक पत्रकार के रूप में कार्य करते रहे थे। वे एक जाने माने कवि व लेखक भी थे। ललित सुरजन स्वयं को एक सामाजिक कार्यकर्ता मानते थे। साहित्य, शिक्षा, पर्यावरण, सांप्रदायिक सदभाव व विश्व शांति से सम्बंधित विविध कार्यों में उनकी गहरी संलग्नता थी।

Next Story

विविध