Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Dhanbad News : नवविवाहिता ने छोड़ा अपने पति का घर, सहेली के प्यार में थी पागल

Janjwar Desk
18 Jan 2022 8:23 AM GMT
Dhanbad News : नवविवाहिता ने छोड़ा अपने पति का घर, सहेली के प्यार में थी पागल
x
Dhanbad News : शादी के एक महीने बाद ही महिला अपने पति और ससुराल को छोड़कर वापस धनबाद अपने मायके आ गई| वह गोल्फ ग्राउंड की रहेनवाले युवती यानी अपनी सहेली के पास रहने की जिद पर अड़ गई...

Dhanbad News : प्यार के लिए लड़की या लड़के के घर छोड़ने की बहुत सी कहानियां आपने पढ़ी या सुनी होंगी लेकिन झारखंड के धनबाद जिले में प्यार की एक गजब कहानी इन दिनों लोगों की जुबान पर है| इसमें एक नवविहाहित महिला ने शादी के एक महीने बाद ही अपने पति को छोड़ दिया है| नवविवहिता अपनी सहेली के प्यार में पागल होकर पति को छोड़कर उसके पास पहुंच गई है| शादी के एक महीने बाद ही सहेली के लिए पति को छोड़ने की इस कहानी की इन दिनों धनबाद के हर चौक चौराहे पर चर्चा हो रही है| फ़िलहाल दोनों महिलाए एक साथ ही रह है हैं| इस बात पर अब दोनों के घरवालों के बीच विवाद बढ़ गया है और परिवारों के बीच विवाद बढ़ने के बाद दोनों युवतियां महिला थाने पहुंच गईं हैं|

यह है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धनबाद जिले के पुराना बाजार के रहने वाली महिला की शादी 11 दिसम्बर 2021 को देवघर में हुई थी, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही महिला अपने पति और ससुराल को छोड़कर वापस धनबाद अपने मायके आ गई| मायके पहुंचने के बाद वह गोल्फ ग्राउंड की रहेनवाले युवती यानी अपनी सहेली के पास रहने की जिद पर अड़ गई| परिजनों के अनुसार दोनों युवतियां पूर्व में एक सहेली की तरह आपस में मिला करती थीं, इस बात का घर वालों ने कई बार विरोध किया था लेकिन घर वालों के विरोध का उन पर कोई असर नहीं पड़ा|

सहेली है बचपन का प्यार

बता दें कि विवाहिता को लेकर युवती के मायके और ससुराल वालों में विवाद तेजी से बढ़ रहा था| इसको लेकर एक महीने बाद युवती महिला थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि वह गोल्ड ग्राउंड के पास रहने वाली युवती के साथ रहना चाहती है| साथ ही युवती ने कहा कि हम दोनों में बचपन से ही प्यार है, यह प्यार अब भी दोनों में है| महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ नही बल्कि अपने प्रेमी (दूसरी युवती) के साथ रहना चाहती है| इस बात की जानकारी महिला के घरवालों को भी लग गई| वे भी महिला थाना पहुंच गए| बता दें कि फिलहाल महिला थाना पुलिस दोनों युवतियों की काउंसिलिंग में जुटी है|

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध