Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Dr. Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में भर्ती

Janjwar Desk
13 Oct 2021 1:50 PM GMT
Dr. Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में भर्ती
x

(पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती)

Dr. Manmohan Singh : जानकारी के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह ने इससे पहले बुखार और कमजोरी की शिकायत की थी।

Dr. Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) की तबियत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक डॉ. सिंह को कल से बुखार की शिकायत थी। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें जरूरी तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं।

इस साल की शुरुआत में भी 89 वर्षीय कांग्रेस के दिग्गज और राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान कोविड 19 के लिए टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में 29 अप्रैल को ठीक होने के बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी। डॉ. सिंह ने 4 मार्च और 3 अप्रैल कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवायी थी।

कांग्रेस के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल के दौरान साल 2009 में दिल्ली के एम्स में ही एक सफल कोरोनरी बाईपास सर्जरी करायी थी।

वह पहले बार 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार में शामिल हुए। बाद में उन्होंने 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया और 2004 में वे देश के 14वें प्रधानमंत्री बने। इस समय वह राज्यसभा के सदस्य हैं।

सोशल मीडिया पर लोग डॉ. मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सांसद व अभिनेता राज बब्बर ने अपने ट्वीट में लिखा- "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के शीध्र स्वास्थ लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। डॉ. सिंह स्वास्थ की सामान्य शिकायतों के साथ दिल्ली के एम्स में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।"







Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध