Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Ekanth Shinde Oath Ceremony : महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, एकनाथ शिंदे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Janjwar Desk
30 Jun 2022 11:36 AM GMT
Ekanth Shinde Oath Ceremony : महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, एकनाथ शिंदे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
x

Ekanth Shinde Oath Ceremony : महाराष्ट्र की राजनीति में नया ट्विस्ट, एकनाथ शिंदे बन सकते हैं मुख्यमंत्री, खुद देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

Ekanth Shinde Oath Ceremony : अब महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ शिवसेना बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे लेंगे।

Ekanth Shinde Oath Ceremony : महाराष्ट्र का सियासी गेम पूरी तरह से पलटता दिख रहा है। या यूं कहें कि महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ ( New twist in Maharashtra politics ) आ गया है। ताजा अपडेट यह है कि अब महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ शिवसेना बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ) लेंगे। इस बात का ऐलान खुद देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadanvis ) ने गुरुवार को किया है। साथ ही सीएम पद की शपथ ( CM post oath ceremony ) आठ बजे के बदले अब सात बजे होगा। यानि महाराष्ट्र के नये सीएम अब एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde new CM of Maharashtra ) होंगे।

महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे ( Uddhav Thackeray resignation ) के बाद घटनाक्रम बदल गया है। साथ ही भाजपा ( BJP ) ने नई सरकार गठन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इन सब के बीच खबर है कि एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ) गोवा से मुंबई आ रहे हैं।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने दी इसकी जानकारी

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री ( Maharashtra News chief minister ) शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ) होंगे। सूबे के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadanvis ) ने यह चौंकाने वाला ऐलान किया है। अभी तक यही माना जा रहा था कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलेगी और फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे लेकिन इस ऐलान ने पूरी तस्वीर ही पलट दी है। यह खबर सभी के लिए चौंकाने वाली भी है। देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के साथ राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।

भाजपा और 16 निर्दलीय विधायक देंगे समर्थन

देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadanvis ) ने कहा कि एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के अधिकांश विधायकों का समर्थन है। भाजपा एवं 16 अन्य निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का फैसला लिया है। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ) आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि मैं कैबिनेट से भी बाहर रहूंगा और सरकार को पूरा सहयोग दूंगा।

उद्धव सरकार में हुआ प्रचंड भ्रष्टाचार

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadanvis ) ने कहा कि 2019 के चुनाव के बाद हमें बहुमत मिला था लेकिन शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। जबकि स्वयं बालासाहेब ठाकरे इन दोनों ही दलों के खिलाफ पूरी जिंदगी रहे। इसके बावजूद उद्धव ठाकरे ने उनसे ही समझौता किया और महा विकास अघाड़ी सरकार बनाई। एमवीए सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ। पहली बार महाराष्ट्र के इतिहास में दो मंत्री जेल में गए। बालासाहेब ठाकरे ने दाऊद का विरोध किया था। उद्धव सरकार में एक मंत्री के ही उससे रिश्ते थे।

Next Story