Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Faridabad News: हरियाणा में निर्भया जैसी दरिंदगी, युवती के प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप, अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

Janjwar Desk
9 Nov 2022 3:57 PM GMT
Faridabad News: हरियाणा में निर्भया जैसी दरिंदगी, युवती के प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप, अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश
x

Faridabad News: हरियाणा में निर्भया जैसी दरिंदगी, युवती के प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप, अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वारदात सामने आई है। फरीदाबाद के सेक्टर सात में पार्क के पास एक महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गुप्तांग में लोहे का पाइप डाला हुआ था।

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वारदात सामने आई है। फरीदाबाद के सेक्टर सात में पार्क के पास एक महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गुप्तांग में लोहे का पाइप डाला हुआ था। महिला के गले पर निशान हैं। पुलिस का अनुमान है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर महिला की हत्या की गई। पहचान छिपाने के लिए महिला का चेहरा भी बिगाडऩे की कोशिश की गई। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। क्राइम ब्रांच की सभी टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। शव पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया है। महिला के दोनों हाथों की कलाईयों पर ओम गुदा हुआ है। वहीं उसके दाहिने हाथ अंग्रेजी में आरएम लिखा हुआ है। डीसीपी बल्लभगढ़ कुशलपाल राणा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा।

जिस जगह महिला का शव मिला है, वहां गली में रोशनी की व्यवस्था नहीं है। रात को अंधेरा रहता है। अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि एक अनुमान यह है कि महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या किसी दूसरी जगह की गई और अंधेरा व सुनसान जगह देकर शव यहां लाकर डाला गया। वहीं दूसरा अनुमान यह है कि अंधेरा और सुनसान जगह देखकर यहीं पर महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। इस वारदात में दो या इससे अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, मगर उसमें कोई आता-जाता नहीं दिखाई दिया।

घरों में झाडू-पोंछा करने वाली हो सकती है महिला

पुलिस अभी महिला की पहचान नहीं कर पाई है। शुरुआत में क्राइम ब्रांच का अनुमान था कि महिला मानसिक रूप से विक्षप्त हो सकती है, मगर अब महिला के हुलिया से क्राइम ब्रांच इस नतीजे पर पहुंची है कि वह घरों में झाडू-पोंछा का काम करती होगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध