Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट

Janjwar Desk
21 Aug 2021 6:08 AM GMT
CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट
x
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को हाउस अरेस्ट किया गया है (file pic.)
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है, हालांकि यह अभी साफ नहीं हुआ है कि उन्हें हाउस अरेस्ट क्यों किया गया है..

जनज्वार। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को हाउस अरेस्ट किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। अमिताभ ठाकुर ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। हालांकि अभी यह पूरी तौर पर साफ नहीं पाया है कि उनको हाउस अरेस्ट क्यों किया गया है।

उधर उत्तरप्रदेश पुलिस का कहना है कि अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं की गई है, बल्कि उन्हें केवल गोरखपुर जाने से रोका गया है। आज यानी शनिवार की सुबह उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें गोरखपुर जाने से रोका गया है। पुलिस घेरे में रखा गया है। उनकी पुलिस से बातचीत चल रही है।

अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा, "4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर co ने जाने से मना कर दिया है। आगे की बात बताऊंगा। अरेस्ट संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है। जाने देने से बहुत डर रहे है।"

वहीं पुलिस का कहना है कि उन पर दुष्कर्म के एक आरोपी का साथ देने का आरोप है। आरोपों की जांच चल रही है। आरोप गंभीर प्रवृत्ति के हैं, जिनकी जांच के लिए इन्हें तलब किया गया है और कमेटी के सामने इन्हें पेश होना है। इससे पहले इन्हें लखनऊ से बाहर जाने से रोका गया था। खासकर उस इलाके में जो आरोपी, पीड़िता या घटनास्थल से जुड़ा हुआ हो। बावजूद इसके इन्होंने प्रतिबंध का उलंघन किया।

बता दें कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कुछ दिन पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि वे सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे। इस बीच उन्हें ACP गोमतीनगर ने आकर रोक लिया।

रिटायर किए जाने के ठीक पहले IPS अमिताभ ठाकुर आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर तैनात थे। अमिताभ 1992 बैच के आईपीएस हैं। इसके साथ वे एक कवि व लेखक भी रहे हैं।

Next Story

विविध