Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

'सरकार की आमदनी अभी कम है, इसलिए नहीं घटा सकते डीजल-पेट्रोल के दाम' - धर्मेंद्र प्रधान

Janjwar Desk
12 Jun 2021 7:23 AM GMT
सरकार की आमदनी अभी कम है, इसलिए नहीं घटा सकते डीजल-पेट्रोल के दाम - धर्मेंद्र प्रधान
x

प्रधान ने कहा कि अभी सरकार की आमदनी कम है और खर्च अधिक. दाम कम नहीं हो सकते.

प्रधान ने कहा कि बढ़े खर्च और कम होती आमदनी को देखते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने का यह सही वक्त नहीं है। प्रधान ने साफ कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम कम नहीं होंगे। उन्होने इसमें हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण भी बताए...

जनज्वार, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हैरानी भरा बयान सामने आया है। उन्होने कहा की 'सरकार की आमदनी अभी कम है' इसलिए दाम नहीं घटा सकते। सरकार की कम आमदनी में पीएम मोदी दिन में की-कई बार कपड़े बदल लेते हैं, जिसपर कोई बात नहीं करता।

गौरतलब है कि देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रूपये प्रति लीटर पार कर चुका है। इसके बाद भी पेट्रोलियम कंपनियां लगातार दामों में इजाफा कर रही हैं। इस बीच देश के पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने संकेत दिए हैं कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से अभी फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली।

गुजरात पहुँचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की अभी सरकार की आमदनी काफी कम हो गई है। वित्तीय वर्ष 2020-2021 के दौरान आमदनी कम रही साथ ही 2021-22 में भी कम रहने के आसार हैं। प्रधान ने कहा कि आमदनी कम हुई है वहीं सरकार का खर्च बढ़ा है।

प्रधान ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में खर्च बढ़ा है। वेलफेयर एक्टिविटीज में भी सरकार खर्च कर रही है। उन्होने कहा कि बढ़े खर्च और कम होती आमदनी को देखते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने का यह सही वक्त नहीं है। प्रधान ने साफ कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम कम नहीं होंगे। उन्होने इसमें हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण भी बताए।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा की कीमतो की वृद्धि में मुख्य कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी है। उन्होने कहा कि कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुँच गया है। इसलिए ही डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं। बता दें कि कल कांग्रेस ने डीजल पेट्रोल की कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने भी कहा था कि सरकार को इसके लिए कुछ कदम उठाना चाहिए।

Next Story

विविध