Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gurugram News : पत्नी को पसंद नहीं आया मेकअप तो जेई पति ने की मारपीट, सलून पर चलवाया बुलडोजर

Janjwar Desk
7 March 2022 8:18 AM GMT
Gurugram News : पत्नी को पसंद नहीं आया मेकअप तो जई पति ने की मारपीट, सलून पर चलवाया बुलडोजर
x

पत्नी को पसंद नहीं आया मेकअप तो जई पति ने की मारपीट

Gurugram News : ग्रुरुग्राम में नगर निगम के जई ने एक सलून पर बुलडोजर चलवाया है, सलून में बुलडोजर गैर कानूनी काम या अतिक्रमण के लिए नहीं चलाया गया था...

Haryana News : हरियाणा से एक अजीब ममला सामने आया है| यहां ग्रुरुग्राम में नगर निगम के जेई ने एक सलून पर बुलडोजर चलवाया है| बता दें कि सलून में बुलडोजर गैर कानूनी काम या अतिक्रमण के लिए नहीं चलाया गया था, बल्कि इसलिए चलवाया गया था क्योंकि जेई की पत्नी को सलून से कराया हुआ मेकअप पसंद नहीं आया| बता दें कि नगर निगम जेई की पत्नी अपना मेकअप करवाने ब्यूटी पार्लर पहुंचीं लेकिन मेकअप पसंद ना आने से मामला बिगड़ गया| जिसके बाद सलून में मार पीट हुई और बुलडोजर चला| बता दें कि जब यह मामला मीडिया में आया और उजागर हुआ तो विभाग ने जेई को निलंबित कर दिया|

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 38 स्थित कट स्टाइल सलून का है| सलून के मैनेजर संदीप कुमार दिल्ली महरौली के निवासी है| उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नगर निगम के जेई राकेश कुमार अपनी पत्नी और अन्य महिला के साथ आए| सलून मालिक ने कहा कि इन्हें जो सुविधाएं चाहिए, वो दे दो| जेई अपना फेशियल करवा कर चले गए| इनकी पत्नी और महिला यहीं रुक गए|

पसंद नहीं आया हेयर स्टाइल

सलून के मैनेजर संदीप कुमार ने आगे बताया कि जेई की पत्नी को जिस प्रॉडक्ट से मेकअप कराना था, वह सलून में नहीं था। जिसके बाद स्टाफ ने वह प्रॉडक्ट मंगवाने की बात कही। इसी बीच महिला की साड़ी बांधी गई, लेकिन वह उन्हें पसंद नहीं आई। फिर हेयर स्टाइल को भी नापसंद कर दिया। जिसके बाद नगर निगम जेई की पत्नी ने ब्यूटीशियन से बदसलूकी की और पति को कॉल कर बुला लिया।

5000 हजार का बिल नहीं चुकाया

कुल मिलाकर सलून का बिल 5000 रुपए बना लेकिन जेई बिना बिल के पैसे दिए सलून से दोनों महिलाओं को लेकर चले गए| आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कर्मचारी से मारपीट भी की| करीब 10 मिनट बाद ही नगर निगम की गाड़ी से कर्मचारी आए और शॉप के ऊपर लगे बोर्ड को 10 मिनट में हटाने को कहा। जिसके बाद टीम ने बोर्ड तोड़ दिया। सलून के नाम से बनी कुछ होर्डिंग ऑटो में रखी थी, जिसे टीम लेकर चली गई।

जई के खिलाफ मामला दर्ज

सलून का आरोप है कि जब सलून के एक कर्मचारी ने नगर निगम के कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया तो उसे धक्का मारा गया| सलून के मैनेजर ने जेई और अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारे जाने की धमकी और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है| वहीं सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर दिनेश का कहना है कि इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

जई को किया गया निलंबित

बता दें कि मामला जब मीडिया में आया तो तूल पकड़ता चला गया। जिसके बाद नगर निगम के कमिश्नर मुकेश आहूजा ने जेई को ससपेंड कर दिया है| जेई को जॉइंट कमिश्नर-4 के संबंद्ध किया गया है| अधिकारीयों का कहना है कि जेई के खिलाफ विभागीय जांच की आदेश भी दिए गए है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध