Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gyanvapi Mosque Row : जुमे की नमाज के लिए लोगों की भारी भीड़, लौटाए गए नमाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Janjwar Desk
20 May 2022 8:41 AM GMT
Gyanvapi Mosque Row : जुमे की नमाज के लिए लोगों की भारी भीड़, लौटाए गए नमाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
x

Gyanvapi Mosque Row : जुमे की नमाज के लिए लोगों की भारी भीड़, लौटाए गए नमाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Gyanvapi Mosque Row : जुमे की नमाज अदा करने बड़ी संख्या में नमाजी पहुंच गए हैं, ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque Row) के अंदर जगह ना होने पर विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 के बाहर जमा नमाजियों को लौटाया जाने लगा...

Gyanvapi Mosque Row : वाराणसी (Varanasi) के चर्चित ज्ञानवापी प्रकरण (Gyanvapi Mosque Row) में कोर्ट कमिश्नर की ओर कमिश्नर कार्यवाही की रिपोर्ट कोर्ट में सौंपे जाने के बाद दूसरे दिन जुमे की नमाज अदा (Gyanvapi Mosque Row) करने बड़ी संख्या में नमाजी पहुंच गए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque Row) के अंदर जगह ना होने पर विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 के बाहर जमा नमाजियों को लौटाया जाने लगा। इस दौरान करीब सौ से डेढ़ सौ की संख्या में धाम के गेट के पास इकट्ठा हो गए। उनके लिए दोबारा गेट खोला गया। उन्हें प्रवेश देने के बाद यहां फोर्स बढ़ा दी गई है। अन्य किसी को अंदर जाने से रोक दिया गया है।

ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पढ़ने से किया इनकार

वहीं, ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque Row) में नमाजियों को अब नमाज पढ़ने के लिए मना कर दिया गया है। बताया गया है कि मस्जिद (Gyanvapi Mosque Row) फूल हो गई है। इसके कारण दूसरी मस्जिद (Gyanvapi Mosque Row) में नमाज पढ़ने को अलाउंस किया गया। उधर, अब आ रहे नमाजियों को मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोग दूसरी मस्जिद (Gyanvapi Mosque Row) में जाने की अपील कर रहे हैं।

जुमे की नमाज के लिए किए गए हैं कड़े सुरक्षा इंतजाम

आपको बता दें कि ज्ञानवापी प्रकरण (Gyanvapi Mosque Row) में बीते गुरुवार को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद जिले में हाई अलर्ट है। जुमे की नमाज को लेकर कड़ी चौकसी बढ़ा दी गई है। कमिश्नरेट के अलावा ग्रामीण इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने शांति समितियों की बैठकों में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। इसके साथ ही, कई क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए 24 घंटे के लिए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

जिले भर में चली शांति बैठकें

बता दें कि बीते गुरुवार जिले भर में थानावार देर शाम तक शांति समिति की बैठकें चलती रहीं। इसमें धर्म गुरुओं, प्रबुद्ध जनों से क्षेत्र में सद्भाव कायम रखने के लिए अपील की गई। किसी के भ्रामक बात या अफवाह फैलाने या अशांति की आशंका पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया। लक्सा में भी व्यापारियों के साथ पुलिस अफसरों की बैठक हुई।

Next Story

विविध