Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Happy Holi 2022 Shayari : होली पर सबसे साझा करें ऐसी शायरी जो होली को बना दे रंगीन

Janjwar Desk
15 March 2022 12:24 PM GMT
Happy Holi 2022 Shayari
x

Happy Holi 2022 Shayari

Happy Holi 2022 Shayari : होली में शुभकामना संदेश देना आम बात है। कैसा हो जब सबकी होली हो शायरी के संग।

Happy Holi 2022 Shayari : होली रंगों का त्यौहार है। इस मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश और शुभकामनाएं देना तो आम बात है, लेकिन कैसा हो जब आप अपने किसी खास को स्पेशल अंदाज में होली ( Happy Holi ) के रंगीन त्योहार की शुभकामनाएं दें। अगर आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा तो आप सभी से साझा कीजिए होली की शायरी, ताकि होली हो जाए रंगीन।

आप भी होली को रंगीन बनाने के लिए साझा करें शायरी

निकलो गलियों में बना कर टोली,

भिगा दो आज हर एक की झोली,

कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,

वरना निकल लो, लगा के रंग

कह के हैप्पी होली।

सिर्फ प्यार का नहीं इस बार,

जरा दुआओं का रंग भी लगाना

हैप्पी होली।

इंतजार करूंगा तुम्हारा, तुम आओगे ना

इस होली रंग, मुझे अपने हाथों से लगाओगे ना

खा के गुजिया पीके भंग

लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग

बजा के ढोलक और मृदंग

खेले होली हम तेरे संग।

दिलो के मिलने का मौसम है

दूरियां मिटाने का मौसम है

होली का त्यौहार ही ऐसा है

रंगो में डूब जाने का मौसम है।

नेचर का हर रंग आप पे बरसे

हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे

रंग दे आपको मिल के सारे

इतना की आप वो रंग उतारने को तरसे।




सुना हैं होली आ रही हैं

गोपियों हमसे जरा संभल के रहना

क्युंकी हम गालों पे रंग लगाकर

दिल का रंग चुरा लेते हैं।

कुछ लोगों की मेहनत को देख के लगता है की

इन पर कुछ नया करने का रंग चढ़ा है।

Happy Holi

रंग ऐसा लगा खुद पे खुद का

की कोई और रंग चढ़ ना पाये -

होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Holi 2022 Shayari : दरअसल, हमारा देश भारत त्योहारों का संगम है। हर त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इनमें होली HOLI सबसे अहम त्यौहार है। इसलिए आप तैयारी कर लीजिए, सबके साथ जमकर खेलेंगे होली।

Next Story

विविध