Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Haryana Landslide: भिवानी में माइनिंग साइट पर भूस्खलन में 4 की मौत, दर्जनों लोग लापता, रेस्क्यू का काम जारी

Janjwar Desk
1 Jan 2022 12:05 PM GMT
Haryana Landslide: भिवानी में माइनिंग साइट पर भूस्खलन में 4 की मौत, दर्जनों लोग लापता, रेस्क्यू का काम जारी
x

हरियाणा के भिवानी में खनन हादसे में चार लोगों की मौत, दर्जनों लोग लापता

Haryana Landslide: खनन के दौरान पहाड़ दरकने से करीब आधा दर्जन वाहनों समेत 12 से अधिक लोग पहाड़ के मलबे में दब गए। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 से 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं...

Bhiwani Landslide: हरियाणा के भिवानी जिले (Bhiwani Landslide) में माइनिंग साइट पर एक बड़ा हादसा होने की सूचना है। भिवानी के दादम माइनिंग जोन (Dadam Mining Zone) में हुए इस हादसे में अबतक चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, खनन के दौरान पहाड़ दरकने से करीब आधा दर्जन वाहनों समेत 12 से अधिक लोग पहाड़ के मलबे में दब गए। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 से 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि राहत बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। प्रशासन ने घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों के एंट्री पर पाबंदी लगा दी है।

वहीं, इस हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana CM Manohar Lal Khattar) ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।"

बताया जा रहा है कि जब भूस्खलन (Haryana Landslide) की घटना हुई तब कामगार वाहनों के जरिये एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे और मिट्टी धंसने से वाहन उसी में दबते चले गए। बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा क्षेत्र में खनन कार्य पर से प्रतिबंध हटने के बाद से दादम खनन क्षेत्र और पहाड़ी में बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियां धड़ल्ले से जारी है।

भिवानी में लैंडस्लाइड के बाद राहत बचाव कार्यों का जायजा लेने हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल (J P Dalal) घटनास्थल पर पहुंचे। जेपी दलाल ने बताया, "कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल ले जाए गए हैं।" मंत्री ने बताया कि डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।"

इस हादसे पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी दुख जताया है। गृह मंत्री ने कहा, "हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट (Bhiwani Mining Site) पर जो हादसा हुआ है उससे बहुत दुखी हूं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन का काम चलाया जा रहा है। गाजियाबाद से NDRF की मधुबन से SDRF की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है। घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है।

Next Story

विविध