Begin typing your search above and press return to search.
हरियाणा

ओपी धनखड़ बने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष, बिहार की लड़कियों से शादी करवाने का बयान देकर आए थे चर्चा में

Janjwar Desk
19 July 2020 10:33 AM GMT
ओपी धनखड़ बने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष, बिहार की लड़कियों से शादी करवाने का बयान देकर आए थे चर्चा में
x
2014 में ओमप्रकाश धनखड हरियाणा के लड़कों की बिहार की लड़कियों से शादी कराने का बयान देकर एक बार विवाद में आ गए थे...

जनज्वार। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वे हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री हैं और किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सुभाष बराला का स्थान लेगे। धनखड़ आरएसएस, किसान मोर्चा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं।

सुभाष बराला की तरह ओमप्रकाश धनखड़ भी जाट समुदाय से आते हैं और उनकी किसानों के बीच अच्छी पकड़ है। ऐसे में उनकी नियुक्ति को जाट समुदाय व किसानों को लुभाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। धनखड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी करीबी माना जाता है।

हालांकि धनखड़ 2004 में एक बार बिहार को लेकर दिए बयान से चर्चा में आ गए थे। उस समय उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो हरियाणा के लड़कों की शादी बिहार की लड़कियों से करवा देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि सुशील कुमार मोदी मेरा दोस्त है, उनसे इसमें मदद मिलेगी। उस समय उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

दरअसल हरियाणा का लिंगानुपात बहुत खराब है। वहां 1000 पुरुषों पर 900 से भी कम महिलाएं हैं, ऐसे में सामाजिक संरचना व शादी विवाह भी प्रभावित होता है।

धनखड़ के बेटे आदित्य पर एक बार सरपंच प्रतिनिधि को किसी बात पर धमकाने का आरोप लगा था, हालांकि तब उन्होंने कहा था कि अगर उनके बेटे की गलती होगी तो वे उसकी पिटाई करेंगे और सरपंच प्रतिनिधि से माफी मांग लेंगे।

Next Story

विविध