Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Himachal Pradesh News : LPG सिलेंडर में रिसाव से मकान में लगी आग, 6 बच्चे समेत 10 लोग झुलसे

Janjwar Desk
15 Feb 2022 12:07 PM GMT
Himachal Pradesh News : LPG सिलेंडर में रिसाव से मकान में लगी आग, 6 बच्चे समेत 10 लोग झुलसे
x

LPG सिलेंडर में रिसाव से मकान में लगी आग, 6 बच्चे समेत 10 लोग झुलसे

Himachal Pradesh News : हिमाचल परदेश के मंडी जिले में सिलेंडर से गैस रिसाव से मकान में आग लगने की घटना सामने आई है, इस भीषण आग से 6 बच्चों सहित 10 लोग झुलस गए हैं, तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य की हालात खतरे से बाहर है...

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है| हिमाचल परदेश के मंडी जिले में सिलेंडर से गैस रिसाव से मकान में आग लगने की घटना सामने आई है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भीषण आग से 6 बच्चों सहित 10 लोग झुलस गए हैं| बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य की हालात खतरे से बाहर है| पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है|

मामले की जांच जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के रामनगर वार्ड में यह आग आज मंगलवार 15 फरवरी की सुबह की यह घटना है| बता दें कि अग्निकांड के सभी प्रभावित प्रवासी मजदूर हैं और यहां पर रेहड़ियां लगाते हैं| आज मंगलवार सुबह भी सुबह रेहड़ी लगाने की तैयारी कर रहे थे| इतने में सिलेंडर से आग भड़क गई और दस लोग चपेट में आ गए| एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की और कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है|

आग की चपेट आए दस लोग

बता दें कि रामनगर वार्ड में गोदाम के पास एक मकान में कुछ प्रवासी लोग किराए पर रहते हैं| यह सभी मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर रेहड़ियां लगाकर अपना रोजगार कमाते हैं| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह भी ये अपनी रेहड़ियों के संदर्भ में तैयारियां कर रहे थे| इस घटना को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसमें अचानक आग लग गई और हादसा हो गया| जिसके बाद बच्चों की हालात गंभीर आग की चपेट में दो परिवारों के 10 लोग आ गए जिसमें 6 बच्चे, 2 पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं| बता दें कि सभी बच्चे 10 वर्ष से कम आयु के हैं|

फायरब्रिगेड ने शुरू किया बचाव कार्य

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार इस भीषण हादसे के शिकार हुए तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है| एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था, साथ ही उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी थी|

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध