Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Hindu Nav Varsh 2022 Date : हिंदू नववर्ष किस दिन है और दुनिया के किस देश और समाज में है इसकी मान्यता

Janjwar Desk
1 April 2022 7:16 AM IST
Hindu nav varsh 2022 date: हिंदू नववर्ष किस दिन है और दुनिया के किस देश और समाज में है इसकी मान्यता
x

इस बार हिंदू नववर्ष 2 अप्रैल को है।

Hindu nav varsh 2022 date: हिंदू कालगणना के अनुसार हिंदू वर्ष का चैत्र महीना बहुत ही खास होता है क्योंकि यह माह हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है।

Hindu Nav Varsh 2022 Date : पाश्चात्य सभ्यता के मुताबिक हर साल नया वर्ष 1 जनवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है। वहीं हिंदू नव वर्ष ( Hindu New Year ) चैत्र (Chaitra) महीने की पहली तारीख यानि चैत्र प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह प्रतिवर्ष मार्च के अंत या अप्रैल महीने में होता है। इस बार हिंदू नववर्ष 2 अप्रैल को है। हिंदू नववर्ष के पहले दिन को नव संवत्सर भी कहा जाता है, जिसे विक्रम संवत भी कहते हैं। यह हर साल चैत्र प्रतिपदा से शुरू हो जाता है।

अंग्रेजी कैलेंडर 2022 के अनुसार इस बार हिंदू नववर्ष 2 अप्रैल 2022 शनिवार यानि कह है। संवत्सर के राजा शनि और मंत्री बृहस्पति हैं। हिंदू नववर्ष के दिन से बसंत नवरात्रि का प्रारंभ भी होता है। इस बार हिन्दू नवर्ष 2079 मनाया जाएगा।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ब्रह्राजी ने समस्त सृष्टि की रचना की थी इसी कारण से हिंदू मान्यताओं में नए वर्ष का शुभारंभ होता है।

चैत्र माह की प्रदिपदा तिथि पर ही महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन,माह और वर्ष की गणना करते हुए हिंदू पंचांग की रचना की थी। इस तिथि से ही नए पंचांग प्रारंभ होते हैं और वर्ष भर के पर्व, उत्सव और अनुष्ठानों के शुभ मुहूर्त निश्चित होते हैं।

इसी के साथ ये भी मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर भगवान राम ने वानरराज बाली का वध करके वहां की प्रजा को मुक्ति दिलाई। जिसकी खुशी में प्रजा ने घर-घर में उत्सव मनाकर ध्वज फहराए थे।

Hindu Nav Varsh 2022 Date : भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।

1. गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय इसे संवत्सर पड़वो नाम से मनाता है।

2. कर्नाटक में यह पर्व युगाड़ी नाम से जाना जाता है।

3. आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में गुड़ी पड़वा को उगाड़ी नाम से मनाते हैं।

4. कश्मीरी हिंदू इस दिन को नवरेह के तौर पर मनाते हैं।

5. मणिपुर में यह दिन सजिबु नोंगमा पानबा या मेइतेई चेइराओबा कहलाता है।

6. महाराष्ट्र में लोग इसे गुड़ी पडवा के रूप में मनाते हैं। एक बांस लेकर उसके ऊपर चांदी, तांबे या पीतल का उलटा कलश रखा जाता है। सुंदर कपड़े से इसे सजाया जाता है। आम तौर पर यह कपड़ा केसरिया रंग का और रेशम का होता है। फिर गुड़ी को गाठी, नीम की पत्तियों, आम की डंठल और लाल फूलों से सजाया जाता है।

7. इसके अलावा हिंदू नववर्ष को चेटीचंड, विशु, वैशाखी, चित्रैय तिरुविजा, या मेइतेई चेइराओबा के नाम से भी जाना जाता है।

Hindu Nav Varsh 2022 Date : भारत में लोक मान्यताओं और स्थानीय रीति रिवाज़ों में भिन्नता होने के कारण यह अलग- अलग दिन से भी शुरू माना जाता है। महाराष्ट्र में चैत्र प्रतिपदा से ही हिंदू नववर्ष का आगाज़ होता है, जिसे गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है, जबकि पंजाब में 13 अप्रैल को बैसाखी से नए साल का आगाज़ माना जाता है। इस लिहाज से देखें तो दुनिया कई देशों में अप्रैल माह में ही नववर्ष मनाया जाता है।

1. श्रीलंका

श्रीलंका के सिंहली और तमिल हिंदू अप्रैल के बीच में परिवार, दोस्तों और समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं। यहां पर 13 और 14 अप्रैल को नया साल में मनाया जाता है।

2. नेपाल

नेपाली परंपरा के अनुसार यहां नववर्ष हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन नेपाल में अवकाश रहता है। यहां के लोग इस दिन पारंपरिक परिधान पहनते हैं।

3. थाईलैंड

यहां लोग एक-दूसरे को ठंडे पानी से भिगोकर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। यहां 13 या 14 अप्रैल को नया साल मनाया जाता है। स्थानीय भाषा में इस दिन को 'सोंगक्रण' कहा जाता है।

4. कंबोडिया

कंबोडिया में नए साल की शुरुआत पारंपरिक खेल और रस्मों के साथ की जाती है। यहां नया साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन कम्बोडिया के लोग विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी जाते हैं।

5. म्यांमार

म्यांमार में नये साल अप्रैल महीने के बीच में मनाया जाता है। लगभग 13 से 16 अप्रैल के बीच मनाया जाता है। इस उत्सव को तिजान कहा जाता हैं। जो तीन दिन तक चलता है। भारत में इसे होली की रुप में मनाया जाता है। इस दिन एक दूसरे को लोग पानी से भिगो देने की परंपरा है, लेकिन इस पानी में रंग की जगह इत्र होता है।

6. इराक, सीरिया, तुर्की और ईरान

उत्तरी इराक, उत्तर-पूर्वी सीरिया, दक्षिण-पूर्वी तुर्की और उत्तर-पश्चिमी ईरान में 1 अप्रैल को नया साल मनाया जाता है।

Next Story

विविध