Jharkhand Road Accident: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 15 की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादाघायल

Jharkhand Road Accident: झारखंड के पाकुड़ जिले (Jharkhand Pakur) में साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर यात्री बस और गैस सिलिंडर लदे ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 30 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अमड़ापाड़ा ब्लॉक हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। हादसा सुबह साढ़े सात बजे कमरडीहा गांव के पास हुआ। उस समय घना कोहरा था और विजिब्लिटी बेहद कम थी।
पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही यात्रियों से भरी कृष्णा रजत बस और सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच आपस में जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। बस पर सवार कई यात्री सड़क पर जा गिरे। दोनो गाड़ियों के चालकों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस के खलासी की भी मौत हो गयी है।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची थी। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को निकालने में भारी परेशानी हुई। लगभग तीन घंटे के बाद गैस कटर मंगाया गया है। मृतकों में फिलहाल किसी की पहचान नहीं हो पायी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से खबर लिखे जाने तक नहीं हटाया जा सका है।
घायलों के नाम :
1. स्वीटी हेम्ब्रम (21 वर्ष) सिजुआ पढ़ने जा रही थी अमड़ापाड़ा. पडेरकोला में बस में चढ़ी थी
2. बसंती हेम्ब्रम (21 वर्ष) सिजुआ पढ़ने जा रही थी अमड़ापाड़ा. पडेरकोला में बस में चढ़ी थी
3. पीयूष रजवार (4 वर्ष) पिता अजय रजवार, बीरपुर, सिउड़ी, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है
4. मेघनाथ रजवार (15 वर्ष) बीरपुर, सिउड़ी
5. पियाली मालतो (35 वर्ष) सिमलकुंडी, हथिगड़ा, हिरणपुर
6. जॉयन हांसदा (40 वर्ष) सहरी, हिरणपुर, निजी स्कूल के शिक्षक. अपने बच्चे को लाने दुमका जा रहे थे.
7. श्रुति कुमारी (20 वर्ष) बरहरवा
8. सुरेंद्र यादव (50 वर्ष) सारठ
9. रॉकी कुमार मंडल (30 वर्ष), तीनपहाड़
10. ऋषिदेव मंडल (22 वर्ष) महाराजपुर, साहेबगंज, आईटीआई परीक्षा में भाग लेने दुमका जा रहे थे
11. मोनिका बास्की (30 वर्ष) बांझी केंद्र, बरहरवा की नर्स. काठीकुंड अस्पताल जा रही थी
12. मंडल टुडू, शिवा पहाड़, पतना, साहिबगंज
13. बड़कू मरांडी, दिबीपुर, हुसैनाबाद, देवघर
14. राजेश कुमार चौबे(50 वर्ष) बरहरवा. दुमका जा रहे थे गाड़ी का पम्प बनाने
15. राजीव रंजन मंडल (42 वर्ष) कुरुवा, दुमका. बरहरवा से दुमका जा रहे थे
16. बीरेंद्र कुमार भगत (35 वर्ष), दिघी, बरहरवा
17. चंद्र मोहन (19 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज
18. मुन्ना साहा (22 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज
19. विष्णु बागति (25 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज
20. मिथुन बागति (32 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज
21. इबराज नदाप (48 वर्ष) चांद शहर, राधानगर, साहिबगंज
22. विकास घोष(30 वर्ष) कठहलबाड़ी, बरहरवा, साहिबगंज
23. विक्रम दास (21 वर्ष), बरहरवा, दुमका जा रहे थे





