Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

आज अगर महान आर्यभट्ट जिंदा होते तो BJP सांसद साक्षी महाराज की यह गणित देखकर यकीनन खुदखुशी कर लेते

Janjwar Desk
30 July 2021 3:25 AM GMT
आज अगर महान आर्यभट्ट जिंदा होते तो BJP सांसद साक्षी महाराज की यह गणित देखकर यकीनन खुदखुशी कर लेते
x

(इस गणित को देखकर सांसद साक्षी महाराज का जोड़-घटाव हैरान करता है)

साक्षी महाराज ने योगी व पार्टी को खुश करने के लिए विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में अन्य पार्टियों की अपेक्षा योगी महाराज की लोकप्रियता को आंकड़ों में दर्शाया है। इसके लिए उन्होने अपने फेसबुक खाते पर एक स्टीकर बनवाकर शेयर किया...

जनज्वार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके नेता अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे जगहंसाई के पात्र बन जाते हैं। ऐसा ही एक कारनामा उन्नाव से भाजपा सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने कर दिखाया है। साक्षी महाराज द्वारा किए गये इस कारनामे के बाद चौतरफा मजाक बनाया जा रहा है।

दरअसल कल गुरूवार 29 जुलाई को साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने योगी व पार्टी को खुश करने के लिए विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में अन्य पार्टियों की अपेक्षा योगी महाराज की लोकप्रियता को आंकड़ों में दर्शाया है। इसके लिए उन्होने अपने फेसबुक खाते पर एक स्टीकर बनवाकर शेयर किया।


इस स्टीकर में साक्षी महाराज ने योगी (YOGI) के समानांतर अन्य पार्टियों के नेताओं की लोकप्रियता को दर्शाया है। आंकड़ों के मुताबिक योगी जी को 46 प्रतिशत लोग अगला सीएम बनते देखना चाहते हैं। जबकि मायावती को यह आंकड़ा 28 प्रतिशत, प्रियंका गांधी को 14 प्रतिशत तो वहीं अखिलेश को 22 प्रतिशत अंक दिए गये हैं।

दिए गये सभी आंकड़ों का कुल जोड़ 110 प्रतिशत बैठता है। और यहीं साक्षी महाराज गच्चा खाकर ट्रोल होने लगे। यानी 46+28+14+22 - का टोटल 110 हो रहा है। एफबी पर डीपी नाम के यूजर लिखते हैं, 'अगर आज आर्यभट्ट जिंदा होते तो कमलगट्टों की गणित देखकर यो तो खुद आत्महत्या कर लेते या फिर इन्हें नंगा लटका देते।'

गौरतलब है की उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज समय दर समय इस तरह के कारनामे करते ही रहते हैं। कभी बलात्कारी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी रहे सांसद साक्षी महाराज कोरोना काल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र से गायब रहने पर भी काफी अधिक ट्रोल हुए थे।

Next Story

विविध