Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

IPL 2022, MI vs LSG Live Score Online: लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया धमाल, मुंबई इंडियंस को दी इतने रनों से मात

Janjwar Desk
16 April 2022 3:03 PM GMT
IPL 2022, MI vs LSG Live Score Online: लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया धमाल, मुंबई इंडियंस को दी इतने रनों से मात
x

IPL 2022, MI vs LSG Live Score Online: लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया धमाल, मुंबई इंडियंस को दी इतने रनों से मात

IPL 2022, MI vs LSG Live Score Online: दिन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी हुई थी।

IPL 2022, MI vs LSG Live Score Online: आईपीएल 2022 में आज यानी 16 अप्रैल को 2 मुकाबले खेले जाने थे। जिसमे दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।


इस दौरान बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत अच्छी हुई थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम ने मुंबई के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का टारगेट रखा था। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन टीम के कप्तान केएल राहुल ने बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 60 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी निकली। जिसमे 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। बता दें कि, इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं हुई। टीम ने 16 रनों के स्कोर पर अपने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। इस दौरान रोहित के बल्ले से 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन निकले और स्ट्राइक रेट 85. 71 का रहा। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी की बात करें तो बड़ी शानदार रही थी। टीम के लिए आवेश खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध