Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 14 घायल

Janjwar Desk
13 Dec 2021 9:11 PM IST
Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 14 घायल
x
Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है। आरंभिक जानकारी के अनुसार यह हमला पंथा चौक पर जेवन इलाके में हुआ है। यहां आतंकियों ने जवानों से भरी बस को निशाना बनाया।

Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है। आरंभिक जानकारी के अनुसार यह हमला पंथा चौक पर जेवन इलाके में हुआ है। यहां आतंकियों ने जवानों से भरी बस को निशाना बनाया। प्रारंभिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि दो जवान शहीद हो गए हैं और कम से कम 14 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि श्रीनगर आतंकवादी हमला | घायल पुलिसकर्मियों में एक एएसआई और एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की शहादत हो गई है। श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके जेवान में सोमवार को पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

बताया गया है कि आतंकियों ने जवानों पर उस समय हमला किया जब वे बस से यात्रा कर रह रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि पंथा चौक-खोनमोह मार्ग पर भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) की 9वीं बटालियन के वाहन पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने कहा, 'सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई है.'

बीते दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के बारगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया, इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी थीं. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी. मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था.

आतंकवादी पिछले कई महीनों से जवानों को निशाना बना रहे हैं. अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा था कि पुलिस आतंकवादियों से लोगों की रक्षा के लिए काम कर रही है. पुलिस और सेना, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल), सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के हमारे जवान संयुक्त रूप से आतंकवादियों को दूर रख रहे हैं. यही उनकी (आतंकवादियों) हताशा है जिसकी वजह से ये हत्याएं हो रही हैं. हम उनको जवाब देंगे.

उत्तरी कश्मीर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सिंह ने कहा था कि कुछ स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा हाल में घुसपैठ हुई और कुछ पाकिस्तानी चरमपंथी सीमा के इस पार घुसपैठ कर आए हैं. आतंकवादी हमारे निशाने पर है और आपने देखा कि उनमें से कुछ अभियान में मारे गए. मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों को जिन्होंने हाल में घुसपैठ की है जल्द ही निष्क्रिय कर दिया जाएगा क्योंकि उनके खिलाफ अभियान चल रहा है. पाकिस्तान का आतंकवादियों को प्रायोजित करने का मुख्य मकसद किसी की हत्या करना और लोगों के जीवन और उनकी संपत्ति को क्षति पहुंचाना है.

Next Story

विविध