MLA Irfan Ansari: इरफान अंसारी ने कहा- 'कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनाएंगे'

MLA Irfan Ansari: इरफान अंसारी ने कहा- ‘कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनाएंगे’
MLA Irfan Ansari says 'roads in Jamtara will be smoother Kangana Ranaut cheeks': झारखंड (Jharkhand) के जामताड़ा (Jamtara) से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) को लेकर विवादित बयान (controversial statement) दिया है. उनका कहना है कि जामताड़ा की सड़कें कंगना रणौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी. वहीं, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता द्वारा कहा गया है कि कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का इस्तेमाल आदिवासी समुदाय के बच्चे और प्रदेश के युवा करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसी 14 विश्व लेवल की सड़कों के निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा.
कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में ऐसी सड़के बनेंगी जिसमें लोगों को ना धूल फांकनी पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा. वहीं, विधायक इरफान अंसारी जो कि पेशे से एक डॉक्टर भी हैं, उनके लिए इस तरह के विवादित बयान देना कोई पहली और नई बात नहीं है. हालांकि, हाल ही में इससे पहले कोरोना महामारी के चलते लोगो से अपील की थी कि मास्क लंबे समय तक नहीं लगाया जाना चाहिए.
#WATCH | Jharkhand: I assure you that roads of Jamtara "will be smoother than cheeks of film actress Kangana Ranaut"; construction of 14 world-class roads will begin soon..: Dr Irfan Ansari, Congress MLA, Jamtara
— ANI (@ANI) January 15, 2022
(Source: Self-made video dated January 14) pic.twitter.com/MRpMYF5inW
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है. हमेशा अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाले इरफान अंसारी ने वीडियो जारी कर कहा है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी बनेंगी. वीडियो में उन्होंने कहा है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है.
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आदिवासी मूलवासी का विकास करना ही पहली प्राथमिकता है. उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि झारखंड को इन लोगों ने बेरहमी से लूटा है. जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर, जामताड़ा व करमाटांड़ प्रखंड में इन 15 सड़कों की स्वीकृति मिली है. इसका शिलान्यास जल्द किया जाएगा. इधर, विधायक इरफान के दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है.











