Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Seema Patra News: आदिवासी नौकरानी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाली निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

Janjwar Desk
31 Aug 2022 10:24 AM IST
Seema Patra News: आदिवासी नौकरानी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाली निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार
x

Seema Patra News: आदिवासी नौकरानी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाली निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

Seema Patra News: झारखंड (Jharkhand) में घरेलू सहायिका (Domestic Help- नौकरानी) को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार (Suspend Seema Patra Arrested) कर लिया गया है।

Seema Patra News: झारखंड (Jharkhand) में घरेलू सहायिका (Domestic Help- नौकरानी) को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार (Suspend Seema Patra Arrested) कर लिया गया है। झारखंड भाजपा (Jharkhand BJP) ने मंगलवार को सीमा पात्रा (Seema Patra) को पार्टी से निलंबित कर दिया था। क्योंकि सीमा पात्रा ने अपनी नौकरानी को घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीमा पात्रा पर आदिवासी महिला (Torturing Tribal Woman) को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया था। आदिवासी महिला सीमा पात्रा के घर में नौकरानी के रूप में कार्यरत थी। मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, सुनीता (Sunita) के रूप में पहचानी गई नौकरानी को कथित तौर पर सीमा के द्वारा अपनी जीभ से शौचालय साफ करने के लिए प्रताड़ित किया गया था। सीमा पात्रा पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा (Ex IAS officer Maheshwar Patra) की पत्नी हैं।

वीडियो हुआ था वायरल

पीड़ित आदिवासी महिला सुनीता पिछले आठ साल से सीमा के घर में काम करती थी। पुलिस ने जब महिला को उसके घर से छुड़ाया तो उसकी हालत काफी खराब थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं से एक वीडियो सुनीता का वायरल हुआ, जिसमें वो अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां करती दिख रही है। आदिवासी महिला ने आरोप लगाया कि सीमा पात्रा अक्सर लोहे की छड़ और डंडे से उसे पीटा करती थी। अधिक गुस्सा हो जाने पर गर्म चिमटे और छोलनी से दागा करती थी। उसे सीमा ने दो साल से घर में कैद रखा था। कमरे में शौच हो जाने पर मुंह से साफ करवाती थी। पिटाई के कारण उसके कई दांत टूट गए हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया था संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सीमा पात्रा द्वारा झारखंड में अपनी घरेलू सहायिका को परेशान करने की खबरों पर संज्ञान लिया। एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने एक बयान में कहा था कि पैनल ने झारखंड के डीजीपी (DGP) को लिखा है कि आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। रेखा शर्मा (Rekha Sharma) ने कहा था, 'आयोग ने मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए भी लिखा है।

Next Story

विविध