Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Jharkhand Big news : झारखंड के स्कूलों में होगी जनजातीय-क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई, मैया सम्मान योजना को लेकर आयी बड़ी खबर !

Janjwar Desk
19 Jan 2025 11:10 PM IST
Jharkhand Big news : झारखंड के स्कूलों में होगी जनजातीय-क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई, मैया सम्मान योजना को लेकर आयी बड़ी खबर !
x
झारखंड में कार्यरत आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के जन्म प्रमाणपत्र को लेकर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। राजीव रंजन के बेटे का जन्म पहली बार वर्ष 2013, दूसरी बार 2015 और तीसरी बार 2017 में हुआ। 3 बर्थ सर्टिफिकेट का खुलासा तब हुआ जब आईएएस अधिकारी ने बेटे के पासपोर्ट में जन्म की तारीख बदलने के लिए आवेदन दिया...

Jharkhand Top 10 News : झारखंड की 10 बड़ी खबरें

CM School Of Excellence की संख्या बढ़ायेगी झारखंड सरकार, 325 आदर्श विद्यालयों में भी नये शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई की शुरुआत

झारखंड की ​हेमंत सोरेन सरकार कई विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय में अपग्रेड करेगी। फिलहाल राज्य में 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय में भी आगामी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू करने की योजना है। आदिवासी राज्य में अब बंगाल की तर्ज पर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू की जायेगी।

बाबूलाल मरांडी बन सकते हैं झारखंड में नेता प्रतिपक्ष, दौड़ में सीपी सिंह भी शामिल

झारखंड विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आने के बाद से अब तक नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान भाजपा द्वारा नहीं किया गया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि दिल्ली चुनावों के बाद भाजपा झारखंड में नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा करेगी। नेता प्रतिपक्ष बनने के लिस्ट में सबसे पहला नाम बाबूलाल मरांडी का सामने आ रहा है, हालांकि विधायक सीपी सिंह भी टक्कर में हैं।

'झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना' के लाभुकों का आंकड़ा पहुंचा 58 लाख के पार, छह जिलों में संख्या 24 लाख से ज्यादा

'झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' में सिर्फ छह जिलों रांची, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पलामू जिले में लाभुकों की संख्या 24 लाख से भी अधिक है। 6 जनवरी को पूरे राज्य में लाभुकों की संख्या 56 लाख 61 हजार थी, जो अब बढ़कर 58 लाख 09 हो गई है।

मोदी सरकार देगी झारखंड को बड़ी सौगात, धनबाद में होगा 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण

केंद्र की मोदी सरकार झारखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। धनबाद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के बरवाअड्डा-पानागढ़ के पास निरसा और गोविंदपुर क्षेत्र में स्थित मौजूदा फुटपाथ के पुनर्निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इसके अलावा दो 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की भी मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर इस जानकारी को साझा किया है।

झारखंड के IAS अधिकारी के बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह का बना है बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट से खुल गयी पोल

भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड में कार्यरत आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के जन्म प्रमाणपत्र को लेकर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। राजीव रंजन के बेटे का जन्म पहली बार वर्ष 2013, दूसरी बार 2015 और तीसरी बार 2017 में हुआ। 3 बर्थ सर्टिफिकेट का खुलासा तब हुआ जब आईएएस अधिकारी ने बेटे के पासपोर्ट में जन्म की तारीख बदलने के लिए आवेदन दिया।

झारखंड में बैंक नहीं करा पायेंगे गुंडों के माध्यम से रिकवरी, हेमंत सरकार ने कहा बंद करो भोले-भाले ग्रामीणों को डराकर वसूली करना

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एसएलबीसी और भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में कहा कि बैंक गुंडे भेजकर भोले—भाले ग्रामीणों को डराकर वसूली करना बंद करे। कहा कि ऐसे बैंकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

देश की पहली आदिवासी महिला सहायक लोको-पायलट रितिका तिर्की को राष्ट्रपति ने भेजा इनविटेशन

वंदेभारत ट्रेन की पहली महिला लोको पायलट 27 वर्षीय आदिवासी युवती रितिका तिर्की के नाम देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट–होम रिसेप्शन में शामिल होने के लिए इनविटेशन भेजा है। रितिका टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में काम करती हैं।

गुमला के ‘मिलेट मिशन’ को हावर्ड यूनिवर्सिटी के केस स्टडी में मिली जगह केवल 18 महीनों में 30,000 एकड़ में फैली रागी फार्मिंग

गुमला जिले के ‘मिलेट मिशन’ को हावर्ड यूनिवर्सिटी में ‘महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप’ केस स्टडी के बतौर जगह मिली है। वर्ष 2022-23 तक यहां कराये गये कार्यों को केस स्टडी के रूप में पेश किया गया है। गुमला के तत्त्कालीन उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देशन में केवल 18 महीनों में रागी की खेती 1300 एकड़ से बढ़कर 30,000 एकड़ तक फैल गयी थी।

मैया योजना, अबुआ आवास और धान खरीद में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ गढ़वा डीसी शेखर ने लिया एक्शन

गढ़वा डीसी शेखर जमुआर ने मंईया योजना, अबुआ आवास और धान खरीद में गड़बड़ी करने वालों पर एक्शन किया है। खरौंधी प्रखंड में अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी के लिए बीडीओ को शोकॉज नोटिस और पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया, वहीं मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया। धान खरीद में घोटाले के लिए रामपुर पैक्स अध्यक्ष रवींद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज हुई।

प्रयागराज महाकुंभ के लिए आज से रांची से चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस बीच झारखंड के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर यह है कि रेलवे ने रांची मंडल से प्रयागराज के लिए 10 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें महाकुंभ के लिए आज से चलनी शुरू हो गयी हैं।

Next Story

विविध