Begin typing your search above and press return to search.
झारखंड

लालू प्रसाद यादव एयर एंबुलेंस से रांची रिम्स से दिल्ली एम्स ले जाये गए, आठ डाॅक्टरों की टीम भी साथ गयी

Janjwar Desk
23 Jan 2021 6:13 PM GMT
लालू प्रसाद यादव एयर एंबुलेंस से रांची रिम्स से दिल्ली एम्स ले जाये गए, आठ डाॅक्टरों की टीम भी साथ गयी
x

रांची रिम्स से इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाते वक्त लालू प्रसाद यादव।

लालू प्रसाद यादव के साथ रांची से आठ डाॅक्टरों की टीम भी दिल्ली गयी है और साथ ही उनके परिवार के चार सदस्य भी हैं...

जनज्वार। राजद अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अधिक बिगड़ जाने के बाद उन्हें शनिवार की रात रांची से दिल्ली ले जाया गया। लालू प्रसाद यादव को एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली ले जाया गया, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लालू प्रसाद यादव के साथ रांची से आठ डाॅक्टरों की एक विशेष टीम भी गयी।

इसके साथ ही रांची से दिल्ली के लिए उनके बेटे व बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद व बड़ी बेटी मीसा भारती एवं बड़े पुत्र व विधायक तेज प्रताप यादव भी दिल्ली गए।

रात में दिल्ली पहुचंने पर इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स में पहले से ही इसकी तैयारी रखी गयी थी। इससे पहले तेजस्वी यादव ने आज दिन में रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और पिता के स्वास्थ्य पर चर्चा की। इसके बाद रांची से उन्हें दिल्ली रेफर किए जाने की प्रक्रिया को तेजी से बढाया गया।

शनिवार रात्रि एयर एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचने पर लालू प्रसाद यादव।

लालू के स्वास्थ्य को लेकर एक मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ था, जिसने जेल प्रशासन को अपनी रिपोर्ट भेजी थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाने की मंजूरी दे दी गयी।

चारा घोटाला मामले की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव लंबे अरसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती थे। तीन दिन पहले उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गयी और उनमें निमोनिया के लक्षण पाए गए। हालांकि कोरोना जांच निगेटिव आयी। इस बीच उनके परिवार के सदस्य भी रांची पहुंचे। तेजस्वी ने शुक्रवार को रांची आने के बाद कहा था कि उनके पिता की स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है। तेजस्वी ने यह भी कहा था कि उनके पिता को शुगर व हार्ट की बीमारी भी है।

Next Story

विविध