Begin typing your search above and press return to search.
झारखंड

झारखंड के चतरा में मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली परमजीत उर्फ सोनू दास

Janjwar Desk
29 Dec 2020 1:07 PM GMT
झारखंड के चतरा में मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली परमजीत उर्फ सोनू दास
x
चतरा के एसपी ऋ़षभ झा ने परमजीत उर्फ सोनू दास के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसकी हत्या किसने और किन वजहों से की।

जनज्वार। झारखंड के बिहार से लगे चतरा जिले में 10 लाख का इनामी नक्सली परमजीत उर्फ सोनू दास की हत्या कर दी गयी। मंगलवार को उसका शव चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव के निकट जंगल से बरामद किया गया। उस पर पुलिस की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

परमजीत उर्फ सोनू दास पर पहले भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था और उसके लिए काम करता था, लेकिन बाद में वह संगठन से अलग हो गया और उसने खुद का संगठन खड़ा किया। परमजीत उर्फ सोनू जेजेएमपी नामक नक्सली संगठन के का संचालन करता था।

चतरा के एसपी ऋ़षभ झा ने परमजीत उर्फ सोनू दास के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसकी हत्या किसने और किन वजहों से की। हालांकि इसके पीछे आपसी वर्चस्व की जंग को एक वजह माना जा रहा है।

झारखंड में अलग-अलग नक्सली संगठनों का अलग-अलग इलाकों में प्रभाव है और पहले भी उनके बीच वर्चस्व को लेकर तनाव होता रहा है। पुलिस ने भी अबतक उसकी हत्या के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया है।

पिछले ही सप्ताह मारा गया था 15 लाख का इनामी नक्सली

इससे पहले पिछले सप्ताह 21 दिसंबर को खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 15 लाख के इनामी नक्सली जिदन गुड़िया को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। जिदन गुड़िया पीएलएफआइ के चीफ दिनेश गोप का करीबी था। उसके पास से एक एके 47 रायफल, जिंदा कारतूस व अन्य सामग्री मिले थे।

हाल में झारखंड पुलिस ने कई इनामी नक्सलियों की तसवीर जारी कर आम लोगों से उनके खिलाफ सहयोग मांगा है। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का भी भरोसा दिलाया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध