Begin typing your search above and press return to search.
झारखंड

Ranchi Violence Latest News : रांची हिंसा में बड़ा खुलासा, सहारनपुर से आये लोगों ने हिंसा के लिए उकसाया

Janjwar Desk
12 Jun 2022 6:42 AM GMT
Ranchi Violence Latest News : रांची हिंसा में बड़ा खुलासा, सहारनपुर से आये लोगों ने हिंसा के लिए उकसाया
x
Ranchi Violence Latest News : यूपी के सहारनपुर से 12 लोगों की टीम चार और सात जून को रांची पहुंची थी। ये लोग मेन रोड में होटल-लॉज में रुके थे।

Ranchi Violence Latest News : भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित फ्रिंज एलिमेंट नुपुर शर्मा ( Nupur Sharma ) की ओर से पैगंबर मोहम्मद ( Prophet mohammad ) के खिलाफ विवा​दित बयान के बाद विगत शुक्रवार 10 जून को रांची में भड़की हिंसा ( Ranchi Violence ) में नया खुलासा हुआ है। रांची दंगा मामले में ताजा अपडेट यह है कि झारखंड ( Jharkhand ) की राजधानी रांची में दंगा से पहले करीब एक दर्जन लोग यूपी के सहारनपुर ( Saharanpur ) से रांची पहुंचे थे। सहारनपुर से रांची पहुंचे लोगों ने ही हिंसा के लिए उकसाया। बता दें कि जुमे के दिन रांची में जबरदस्त हिंसा हुई थी।

12 लोगों की टीम 4 और 7 जून को रांची पहुंची थी

इस मामले में ताजा जानकारी ये भी है कि चार जून से ही उपद्रव की तैयारी शुरू हो गई थी। यूपी के सहारनपुर से 12 लोगों की टीम चार और सात जून को रांची पहुंची थी। ये लोग मेन रोड में होटल-लॉज में रुके। यहां तीन टीमें बनीं। एक टीम खूंटी भी गई थी। इन्होंने ही इलाही नगर, हिंदपीढ़ी और गुदड़ी में बैठक कर जुलूस निकालने और हिंसक प्रदर्शन करने के लिए भड़काया।

10 जून से जारी है धारा 144

दरअसल, पैगंबर मोहम्मद ( Prophet Mohammad ) के खिलाफ नुपुर शर्मा ( Nupur Sharma ) की ओर से जारी बयान के बाद 10 जून को रांची के कई इलाकों में प्रदर्शन और हिंसा हुई थी, जिसके बाद से पूरे इलाके में धारा 144 लागू है। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। हालात में आंशिक सुधार के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। रांची में हिंसक घटना के दौरान 2 लोगों की मौत हुई थी। पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद ही रांची में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया था। अब चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध