Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Kanpur News : जिस पत्नी की हत्या का मुकदमा झेल रहा था पति वह अपने प्रेमी संग मिली गुजरात में

Janjwar Desk
12 Sept 2022 11:25 AM IST
Kanpur News : जिस पत्नी की हत्या का मुकदमा झेल रहा था पति वह अपने प्रेमी संग मिली गुजरात में
x

Kanpur News : जिस पत्नी की हत्या का मुकदमा झेल रहा था पति वह अपने प्रेमी संग मिली गुजरात में

Kanpur News : मोहम्मद गुलाब ने बताया कि करीब तीन दिन पहले रिश्तेदारों के माध्यम से पत्नी के मायके पहुंचने की जानकारी हुई। साथ ही यह पता लगा कि वह अपने पुरूष मित्र के साथ गुजरात में रह रही थी...

Kanpur News : कानपुर की चकेरी पुलिस ने रविवार 11 सितंबर को 17 महीने पहले हत्या की गई महिला को जिंदा उसके मायके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ गुजरात निकल गई थी। इस मामले में लावारिश शव की पहचान मायके वालों ने बेटी के रूप में करने के साथ उसके पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पति को जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उसे उन्नाव से अरेस्ट कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

बादशाहीनाका निवासी मो. गुलाब की 30 वर्षीय पत्नी सीमा उर्फ मन्नी मार्च 2021 में लापता हो गई थी। इस बीच चकेरी के सनिगवां में एक महिला की हत्या कर उसका शव बिस्तर में लपेटकर फेंका गया था। गंजमुरादाबाद उन्नाव में ही मायके वालों को जानकारी होने पर उन्होंने शव की शिनाख्त बेटी के रूप में की थी। इसके बाद दामाद मो. गुलाब और ससुरालियों के खिलाफ थाना चकेरी में दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

हत्याकांड में बेगुनाह फंसे मो. गुलाब को भनक लगी कि उनकी लापता पत्नी कुछ दिनों से मायके में है। सूचना पर उन्नाव और कानपुर पुलिस ने उसकी पत्नी सीमा उर्फ मन्नी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमी के साथ गुजरात चली गई थी। मायके वालों ने दामाद को फंसाने के लिए साजिश रची और लावारिश मिले महिला की शिनाख्त बेटी के रूप में की थी। इसके बाद चकेरी थाने में दामाद मो. गुलाब और उसके परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

पति ने खुद पता लगाया

मोहम्मद गुलाब ने बताया कि करीब तीन दिन पहले रिश्तेदारों के माध्यम से पत्नी के मायके पहुंचने की जानकारी हुई। साथ ही यह पता लगा कि वह अपने पुरूष मित्र के साथ गुजरात में रह रही थी। जिसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्नाव पुलिस को दी। जिन्होंने उसे हिरासत में लेकर चकेरी पुलिस के सुपुर्द किया।

किसका था लावारिश मिला शव?

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया की मई 2021 में एक महिला का शव मिला था। जिस शव की पहचान अक्टूबर 2021 में उन्नाव के एक परिवार ने अपनी बेटी के रूप में की थी। जिसके बाद पीड़ित पिता की शिकायत पर दामाद और उसके ससुरालीजनों पर चकेरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई के लिए डीएनए रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही थी।

इस बीच महिला अपने मायके पहुंच गई। जिसकी जानकारी होने पर महिला को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। अगर वह शव मन्नी का नहीं था तो किसका था। फोरेंसिक टीम अब लावारिश मिले शव की एक बार फिर नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिसके लिए उसके डीएनए को जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिसिया शैली पर फिर सवाल

जिंदा पत्नी की हत्या का दंश झेल रहे मो. इकबाल के मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों में आ खड़ी होती है। क्योंकि मामले में ऐसा तो नहीं हुआ होगा की इकबाल ने अपनी सफाई ना दी हो। बावजूद इसके बिना जांच उसपर पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पत्नी को इकबाल ने ही खोजकर पुलिस को सच बताया जबकि पुलिस 17 महीने थाने में भंगड़ा ही करती रही।

Next Story

विविध