Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Karnataka : हिजाब के बाद ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव पर विवाद, 1999 में BJP को नहीं मिली थी तिरंगा फहराने की इजाजत

Janjwar Desk
10 Aug 2022 3:10 AM GMT
Karnataka : हिजाब के बाद ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव पर विवाद, 1999 में BJP को नहीं मिली थी तिरंगा फहराने की इजाजत
x

Karnataka : हिजाब के बाद ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव पर विवाद, 1999 में BJP को नहीं मिली थी तिरंगा फहराने की इजाजत

Karnataka : चामराजपेट ईदगाह मैदान में हिंदूवादी संगठन इस महीने के अंत में गणेशोत्सव मनाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन वक्फ बोर्ड का दावा है कि ये जमीन बोर्ड की है।

Karnataka : कर्नाटक में हिजाब विवाद ( Hijab Controversy ) और लगातार तीन हत्याओं के बाद चामराजपेट ईदगाह मैदान ( Camrajpet Idgah Ground ) को लेकर नये सिरे से विवाद शुरू हो गया है। बेंगलुरू ( Bangalore News ) के चामराजपेट ईदगाह मैदान ( Idgah gound ) में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) और गणेशोत्सव मनाने को लेकर विवाद भड़क गया है। दरअसल, चामराजपेट ईदगाह मैदान में हिंदूवादी संगठन पहले स्वतंत्रता दिवस और उसके बाद इस महीने के अंत में गणेशोत्सव मनाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन वक्फ बोर्ड ( waqf board ) और मुस्लिम समुदाय का दावा है कि ये जमीन वक्फ बोर्ड की है। जबकि बीबीएमपी ( BBMP ) का कहना है कि ये सार्वजनिक जमीन है और वक्फ बोर्ड को इसके बदले जमीन अलग से मुहैया कराई जा चुकी है। हम हिंदूवादी संगठनों को ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव ( Controversy over Ganeshotsav ) नहीं मनाने देंगे।

विधायक अहमद खान गणेशोत्सव के खिलाफ

बेंगलुरू ( Bangalore News ) के चामराजपेट से कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का कहना है कि चामराजपेट ईदगाह मैदान में किसी भी धार्मिक आयोजन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। अगर, चामराजपेट ईदगाह मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होता है तो वे खुद इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

आवेदन मिलने पर सरकार करेगी विचार

दूसरी तरफ राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस और गणेशोत्सव मनाने को लेकर विभाग के पास वैसे तो अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है लेकिन किसी व्यक्ति या संस्था की ओर से अगर इस तरह का कोई आवेदन मिलता है तो राज्य सरकार इस पर जरूर विचार करेगी।

जमीर खान इजाजत देने वाला कौन

हिंदूवादी संस्थान सनातन संस्थे ने बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका ( BBMP ) को ईदगाह मैदान पर स्वतंत्रता दिवस के असवर पर ध्वजारोहण और गणेशोत्सव मनाने की मंजूरी के लिए इजाजत देने की मांग की है। सनातन संस्थे के भास्करन का कहना है कि चामराजपेट मैदान सार्वजनिक स्थान है। कांग्रेस विधायक जमीर खान इस मैदान पर किसी भी प्रकार की इजाजत देने वाले कौन होते हैं। इस मैदान पर अधिकार को लेकर हमारी चुनौती बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका के पास लंबित है।

संपत्ति वक्फ बोर्ड की नहीं हमारी है : बीबीएमपी

बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका ( BBMP ) ने वक्फ बोर्ड को ईदगाह मैदान पर अपने दावे के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा। बीबीएमपी सीधे शब्दों में कहा है कि ये संपत्ति वक्फ बोर्ड की नहीं, बल्कि बीबीएमपी की है। वक्फ बोर्ड को अपने कथित दावे के लिए तथ्य पेश करने होंगे।

23 साल पहले भी उठा मुद्दा

1999 में भाजपा ( BJP ) को इस मैदान पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की इजाजत नहीं मिली थी। ईदगाह मैदान की एवज में वक्फ बोर्ड को 10 एकड़ जमीन दी जा चुकी है। यहां का 2 एकड़ का मैदान खेलों के लिए छोड़ा गया है।

Next Story

विविध