Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

केरल: जिस ब्लॉक पंचायत कार्यालय में झाड़ू लगाने का काम करती है महिला, आज उसी की बन गई अध्यक्ष

Janjwar Desk
1 Jan 2021 8:34 AM GMT
केरल: जिस ब्लॉक पंचायत कार्यालय में झाड़ू लगाने का काम करती है महिला, आज उसी की बन गई अध्यक्ष
x
केरल में सीपीआईएम के लिए हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनावों में आनंदवल्ली ने 654 मतों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें SC/ ST महिला के लिए आरक्षित इस पद के लिए चुना गया है....

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले के पठानपुरम में एक महिला ने मिसाल कायम की है। दरअसल यह महिला जिस पंचायत कार्यालय में झाड़ू लगाने का काम करती थीं, आज वो वहीं नई ब्लॉक अध्यक्ष बन गई हैं।

महिला का नाम आनंदवल्ली है। वो बीते 10 वर्षों से ही इसी कार्यालय में एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के तौर काम कर रही हैं। उनका काम बैठकों के दौरान चाय परोसना, सफाई करने का होता था। अब वो ही इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगी। एक सफाई कर्मचारी से एक अध्यक्ष बनने तक का सफर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से तय किया है।


केरल में सीपीआईएम के लिए हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनावों में आनंदवल्ली ने 654 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें SC/ ST महिला के लिए आरक्षित इस पद के लिए चुना गया है। आनंदवल्ली ने कहा कि ये उनके लिए एक आश्चर्य के रूप में आया। उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है। वह अपनी नई जिम्मेदारियों से घबरा गई। उनकी जगह कोई भी होता, तो शायद वो भी अचानक मिली इस सफलता से घबरा जाता।

केरल में बीते दिनों ही स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं, इसमें कई नए चेहरे आए हैं। उनमें से एक आर्य राजेंद्रन हैं, जो 21 साल की उम्र में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम और देश के सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं।

Next Story

विविध