Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

खेसारी लाल को पोस्टर शेयर करना पड़ा महंगा, यूजर्स ने कहा तुम्हारे अश्लील गानों ने भोजपुरी भाषा को किया बदनाम

Janjwar Desk
10 Dec 2021 7:24 AM GMT
खेसारी लाल को पोस्टर शेयर करना पड़ा महंगा, यूजर्स ने कहा तुम्हारे अश्लील गानों ने भोजपुरी भाषा को किया बदनाम
x
khesari lal yadav net worth | khesari lal yadav world record | khesari lal yadav wife | khesari lal yadav instagram | khesari lal yadav new photo 2021 | khesari lal yadav village name |

Khesari Lal yadav News : अक्सर विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Micro Blogging site Twitter) पर पोस्टर पोस्ट करना उल्टा पड़ गया. दरअसल भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक पोस्टर पोस्ट कर पूछा "काहे हो". पोस्टर पर लिखा था "विद्यालय परिसर में भोजपुरी का प्रयोग वर्जित है". खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस पोस्ट को शेयर करते ही कमेंट्स का सैलाब आ गया.


अनूप मैथिल नाम के यूजर ने जान पोस्ट देखा तो हत्थे से उखड गए. अनूप मैथिल ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को रिप्लाई करते हुए लिखा "तुम जैसे गायकों के कारण भोजपुरी को अश्लील भाषा समझ लिया गया है।"

एक दूसरे यूजर ने लिखा "महोदय आपके कारण और आप जैसे अश्लील गायकों के कारण। क्या भोजपुरी में अच्छे गाने नही है या नही बन सकते है लेकिन आप तो सुपर स्टार है। डबल मीनिंग स्टेज शो। और गाना का तो बात ही छोड़ दें। भोजपुरी एक मीठा भाषा है, लेकिन इससे ज्यादा बदनाम कोई भाषा नही है। खैर कोई नही।"


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के पर्सनल लाइफ की करें, तो ये भी काफी विवादित रही है. खेसारी लाल आए दिन किसी न किसी विवाद की वजह से चर्चा में रहते हैं. हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस काजल राघवनी (Kajal Raghwani) ने खेसारी पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे. खेसारी और काजल के बीच का ये विवाद काफी सुर्ख़ियों में रहा था.

अभिनेत्री ने लगाए थे गंभीर आरोप

काजल ने पिछले साल खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इस एक्ट्रेस ने कहा था कि खेसारी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे. काजल ने आरोप लगाया था कि खेसारी अनजान लोगों से उन्हें फोन करवा रहे हैं और गालियां दिलवा रहे हैं. काजल ने ये आरोप एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी पर लगाए थे. काजल के इस इंटरव्यू को फ्रंटलाइन न्यूज ने अपने यूट्यब चैनल पर शेयर किया था, जिसमें काजल ने खेसारी पर कई गंभीर आरोप लगाए.

बिग बॉस में आए थे खेसारी

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं. काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव ने 'लिट्टी चोखा' में काम किया है. इसके अलावा खेसारी बिग बॉस में भी नजर आए थे. हालांकि इंटरव्यू में काजल ने साफ़ कर दिया था कि उनकी खेसारी से दुश्मनी नहीं है. सिर्फ वो उनके बदनाम करने की वजह से परेशान है.

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध