Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

किसान गणतंत्र परेड : पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, किया लाठीचार्ज, ड्रोन से निगरानी

Janjwar Desk
26 Jan 2021 3:02 AM GMT
किसान गणतंत्र परेड : पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, किया लाठीचार्ज, ड्रोन से निगरानी
x
आजाद भारत में पहली बार किसान गणतंत्र परेड का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में शामिल होने वालों से किसान संघों ने पूर्ण अनुशासन बनाए रखने की अपील की है...

जनज्वार। आजाद भारत में पहली बार इस साल किसान गणतंत्र परेड मंगलवार को गणतंत्र दिवस के शुभ मौके पर हो रहा है। पहले ही किसानों का यह आयोजन मोदी सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध की उपज हो लेकिन इसमें गणतांत्रिक मर्यादाओं, अनुशासन और गणतंत्र दिवस को लेकर होने वाली किसी भी अन्य परेड की व्यवस्थाओं का पालन किया जाएगा।

किसान गणतंत्र परेड राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाकों में किसानों द्वारा ट्रैक्टर व ट्राली के साथ किया जाएगा। इसमें सुरक्षा व अन्य चीजों की मुकम्मल व्यवस्था रखी गयी है। इस परेड में 40 डाॅक्टरों की टीम और 26 एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगे जो किसी भी विषम परिस्थिति से निबटने को तैयार रहेंगे। गणतंत्र दिवस पर परेड करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार होने की वजह से किसानों को परेड में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

किसान संघों के साझा मंच संयुक्त किसान मोर्चा ने अपील की है कि परेड में व्यवस्था व अनुशासन को पूरी तरह बनाए रखा जाए। किसानों के आंदोलन के सबसे बड़े केंद्र सिंघु बार्डर से सवा आठ बजे के करीब किसानों के एक जत्थे ने किसान गणतंत्र परेड आरंभ किया है। किसानों का यह जत्था प्रदर्शन करते हुए सिंघु बाॅर्डर से कंजवाला चैक, चंडी बार्डर की ओर रवाना हुआ है और वहां से केएमपी जीटी रोड जंक्शन तक जाएगा। यह रूट दिल्ली पुलिस ने ही तय किया है।

दिल्ली पुलिस ने 37 शर्ताें के साथ किसानों को ट्रैक्टर परेड की अनुमति दी है और इसके लिए आधिकारिक रूप से दिन के 12 से शाम के पांच बजे तक का समय तय किया गया है।

ट्रैक्टर परेड के लिए तीन रूट तय हैं :

सिंघु बाॅर्डर से केएमपी एक्सप्रेस वे तक मार्च।

टिकरी बाॅर्डर से वेस्टर्न पेरीफैरियर तक मार्च।

गाजीपुर बाॅर्डर से करनाला जीटी एक्सप्रेस वे तक मार्च।

दिल्ली-गाजीपुर बाॅर्डर : किसान यहां से भी ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। यहां पर आंदोलरत किसान भी पुलिस द्वारा तय गाइडलाइन का पालन करेंगे और और वहां से अप्सरा बाॅर्डर, हापुड़ रोड, आइएमएस काॅलेज, लाल कुआं होते हुए गाजीपुर बाॅडर आएंगे। यह रूट करीब 46 किलोमीटर लंबा है।

चिल्ला बाॅर्डर : किसानों ने दिल्ली नोएडा लिंक रोड के चिल्ला बाॅर्डर पर भी ट्रैक्टर परेड करने की तैयारी पूरी कर ली है।

टिकरी बाॅर्डर का सुबह नौ बजे का हाल : टिकरी बाॅर्डर पर किसानों का एक बड़ा जत्था पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के पास पहुंच गया और वे लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। ये किसान तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

हरियाणा में ड्रोन की तैनाती - सुबह 10.30 बजे : हरियाणा में किसान गणतंत्र परेड की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। फरीदाबाद-पलवल बाॅर्डर पर ट्रैक्टर मार्च को लेकर भारी सुरक्षा प्रबंध किया गया है।

सुबह 11 बजे सिंघु बाॅर्डर : सिंघु बाॅर्डर पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़े जाने पर लाठीचार्ज किया गया है और पत्थरबाजी की भी खबरें आ रही है। वहीं, पुलिस ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के निकट भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।



Next Story

विविध