Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Lata Mangeshkar Funeral : शिवाजी पार्क में आज शाम होगा अंतिम संस्कार, राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई

Janjwar Desk
6 Feb 2022 7:59 AM GMT
Lata Mangeshkar Funeral : शिवाजी पार्क में आज शाम होगा अंतिम संस्कार, राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई
x

शिवाजी पार्क में आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Lata Mangeshkar Funeral :लता मंगेशकर के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, अब दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा, आज शाम को 6.30 बजे शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा, बता दें कि लता मंगेशकर की मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी...

Lata Mangeshkar Funeral : पूरी दुनिया के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज रविवार को 6 फरवरी को मुंबई में निधन हो गया है| वह पिछले 29 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं और आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली| लता मंगेशकर के निधन के बाद पुरे देश में शोक की लहर है| बता दें लता मंगेशकर के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, अब दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा|

शवजी पार्क में होगी अंतिम विदाई

बता दें कि लता मंगेशकर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है| लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर दोपहर 12:30 बजे घर लाया गया है| वहीं, आज शाम को 6.30 बजे शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा| बता दें कि लता मंगेशकर की मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी|

29 दिनों से थी अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा है कि 'आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है|' साथ ही उन्होंने कहा कि 'लता मंगेशकर के शरीर के कई अंग खराब हो गए थे| उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था|' बता दें कि लता मंगेशकर कोरोना वायरस और निमोनिया दोनों बीमारी से ग्रसित थीं| पिछले 29 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थीं|

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है| पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं ये दुख शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं| दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं| वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता| आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी|'

क्या होता है राजकीय अंत्येष्टि

बता दें कि राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ति का अंतिम संस्कार पूरे राजनकीय सम्मान के साथ किया जाता है| इसे राजकीय अंत्येष्टि कहा जाता है| केंद्रीय गृह मंत्रालय इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करता है|. अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्थाएं रक्षा मंत्रालय द्वारा की जाती हैं|

क्या होता है राष्ट्रीय शोक

राष्ट्रीय शोक दुनिया के लगभग सभी देशों में राष्ट्रीय शोक एक ही तरीके से मनाया जाता है| बता दें कि जिस व्यक्ति ने राष्ट्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण योगदान दिया हो उसके निधन पर दु:ख और शोक व्यक्ति करने के लिए राष्ट्रीय शोक मनाया जाता है| भारत में राष्ट्रीय शोक की अवधि आमतौर पर 1-7 दिन की होती है| बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है|

बता दें कि जिस व्यक्ति के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाता है, उसका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है| केंद्र सरकार राष्ट्रीय शोक की घोषणा करती है और एक राजपत्र अधिसूचना काली पट्टी के साथ जारी की जाती है| इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को भी आधा झुका दिया जाता है|

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story