Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Lata Mangeshkar Health News : मशहूर गायिका लता मंगेशकर की तबियत फिर बिगड़ी, डॉक्टर बोले हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया

Janjwar Desk
5 Feb 2022 9:01 AM GMT
Lata Mangeshkar Health News : मशहूर गायिका लता मंगेशकर की तबियत फिर बिगड़ी, डॉक्टर बोले हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया
x

(लता मंगेशकर की फिर तबियत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया)

Lata Mangeshkar Health News : सुर साम्राज्ञी लता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालत में सुधार होने के बाद पिछले हफ्ते उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया था, अब खबर है एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है...

Lata Mangeshkar Health News : भारत रत्न से सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले कुछ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल (Hospital) में भर्ती हैं। इससे पहले खबर आई थी कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ लेकिन अबकुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी स्थिति एक बार फिर गंभीर हो गई है। यह खबर सामने आने के बाद से उनके फैन्स चिंतित हो गए हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी (Dr Pradeep Samdani) ने इस खबर को कन्फर्म किया है कि उनकी हालत एक बार फिर गंभीर हो गई है। पिछले महीने मंगेशकर कोविड (Covid 19) से संक्रमित हो गईं थीं जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरा उन्हें निमोनिया भी हो गया था।

सुर साम्राज्ञी लता (Lata Mangeshkar Health News) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालत में सुधार होने के बाद पिछले हफ्ते उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया था। अब खबर है एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर उनकी तबियत पर नजर बनाए हुए हैं।

लता मंगेशकर भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे सफल गायिकाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने 13 साल की उम्र में गायिकी की दुनिया में कदम रखा था। वह अबतक भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गानों को आवाज दे चुकी है। सरकार द्वारा भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड समेत कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध