Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Lucknow : अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने बापू भवन में मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

Janjwar Desk
30 Aug 2021 9:44 AM GMT
Lucknow : अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने बापू भवन में मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप
x

खुद को गोली मारने के बाद अस्पताल पहुँचाए गये दयाल (photo-twitter)

दयाल द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते आज बापू भवन बंद था। चारों तरफ सन्नाटा था, तभी लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया...

जनज्वार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित बापू भवन के आठवें तल पर अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की है। आनन-फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

दयाल द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते आज बापू भवन बंद था। चारों तरफ सन्नाटा था, तभी लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद बापू भवन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में लोग बापू भवन के आठवें फ्लोर के रूम नंबर 824 में पहुंचे, जहां अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में निजी सचिव विशंभर दयाल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

डॉक्टर उनकी जिंदगी बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इस बीच लोहिया अस्पताल पर पुलिस और प्रशासन के कई अफसर पहुंच गए हैं। अभी आत्महत्या की कोशिश की वजह साफ नहीं है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Next Story

विविध