Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Madhya Pradesh News : साध्वी प्रज्ञा ने रेप पीड़िता पर ही उठाए सवाल, महिला को लेकर कह दी ये कड़वी बात

Janjwar Desk
24 May 2022 10:30 AM GMT
Madhya Pradesh News : साध्वी प्रज्ञा ने रेप पीड़िता पर ही उठाए सवाल, महिला को लेकर कह दी ये कड़वी बात
x

Madhya Pradesh News : साध्वी प्रज्ञा ने रेप पीड़िता पर ही उठाए सवाल, महिला को लेकर कह दी ये कड़वी बात

Madhya Pradesh News : रेलवे में ADRM पद पर तैनात गौरव सिंह के खिलाफ एक महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया है, इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि नौकरी के लालच में पीड़ित महिला ने अपने आप को उस अधिकारी को सौंप दिया...

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के भोपाल (Bhopal) से भाजपा (BJP) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) का एक रेप पीड़िता को लेकर दिया बयान काफी चर्चा में है। बता दें कि रेलवे में ADRM पद पर तैनात गौरव सिंह के खिलाफ एक महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले (Madhya Pradesh News) में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि नौकरी के लालच में पीड़ित महिला ने अपने आप को उस अधिकारी को सौंप दिया। एक साल-डेढ़ साल के बाद आप उसकी शिकायत हो रही है। मुझे लगता है यह गलत है।

क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

बता दें कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Sadhavi Pragya Singh Thakur) का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कहती हुई दिख रही हैं कि हम जिस विभाग में काम करते हैं वो हमारे लिए मां के समान होती है लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि माता कभी बदनाम न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि गौरव सिंह नाम के एक सीनियर अधिकारी ने एक महिला सहकर्मी को नौकरी का लालच देकर उसका शोषण किया।

प्रज्ञा ठाकुर ने पीड़िता पर ही उठाए सवाल

बता दें कि बीते 21 मई को सांसद साध्वी प्रज्ञा ऑल इंडिया ट्रैन कंट्रोलर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंची थीं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि इसमें कहीं न कहीं महिला की भी गलती है। अगर किसी ने लालच दिया है और आपने खुद को उसे सौंप दिया, यह सही नहीं है। पुरुष होने का दंड किसी को नहीं मिलना चाहिए। साथ ही भाजपा सांसद ने प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि 'महिला अगर शिकायत करती है तो मोदी जी के शासन में उसकी सुनवाई जरूर होती।'

लालच में महिला ने किया खुद को समर्पित

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में भाजपा की सरकार है लेकिन शिकायत करने से पहले ही महिला ने लालच में आकर खुद को समर्पित कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि नियुक्ति महिला का अधिकार था और पीड़ित महिला को वरिष्ठ अधिकारियों के पास इसकी शिकायत करने जाना चाहिए था और शोषण के खिलाफ शिकायत करनी चाहिए थी।

महिला ने लगाए थे ये आरोप

बता दें कि हाल ही में रेलवे के ADRM गौरव सिंह पर एक महिला रेलकर्मी ने रेप का आरोप (Madhya Pradesh News) लगाया था। महिला का आरोप था कि रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति का लालच देकर ADRM ने नौकरी लगने के बाद भी उसका शोषण करता रहा।

Next Story

विविध