Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Madhya Pradesh News : प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला को पति ने दी खौफनाक सजा, पत्नी के कंधे पर बैठकर निकाला जुलूस

Janjwar Desk
4 July 2022 12:55 PM GMT
Madhya Pradesh News : प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला को पति ने दी खौफनाक सजा, पत्नी के कंधे पर बैठकर निकाला जुलूस
x

Madhya Pradesh News : प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला को पति ने दी खौफनाक सजा, पत्नी के कंधे पर बैठकर निकाला जुलूस 

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) में पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पति ने निर्ममता की हदें पर कर दी, पहले तो पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरफ पीटा, उसके बाद खींचे, जमीनपर भी पटका, इतने से मन नहीं भरा तो पत्नी के कंधे पर बैठकर गांव भर में जुलूस निकाला...

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) में पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पति ने निर्ममता की हदें पर कर दी। पहले तो पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरफ पीटा, उसके बाद खींचे, जमीनपर भी पटका। इतने से मन नहीं भरा तो पत्नी के कंधे पर बैठकर गांव भर में जुलूस निकाला। पत्नी को जूतों की माला भी पहनाई। बताया गया है कि महिला के तीन बच्चे हैं। वो पिछले एक हफ्ते से अपने पुरुष दोस्त के साथ रह रही थी।

घटना का वीडियो आया सामने

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है। देवास के एडिशनल SP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पति समेत 11 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। घटना देवास जिले के पुंजापुरा के बोरपड़ाव गांव में एक दिन पहले की है। इसका वीडियो अब सामने आया है।

1 हफ्ते पहले महिला घर से हुई लापता

बताया जा रहा है कि महिला 1 हफ्ते पहले घर से लापता हो गई थी। पति और ससुराल वालों ने उसे खूब ढूंढा। नहीं मिली तो उदयनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बीते रविवार को पति को किसी से जानकारी दी कि उसकी पत्नी गांव में ही अपने प्रेमी के घर पर है। इसके बाद पति और ससुराल के लोग उसे तलाशते हुए प्रेमी के घर पहुंचे। वहां महिला पेटी में छिपी हुई मिली। आरोपियों ने उसे बाहर निकाला और पूरे गांव के सामने जमकर पीटा। सिर्फ एक-दो लोगों को छोड़ दें तो ज्यादातर लोग तमाशबीन बने रहे।

पति से झगड़ा होने पर छोड़ा था घर

पुलिस ने अब महिला को उसके मायके भेज दिया है। इस महिला की महज 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी। 30 साल की महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 13 साल और छोटी 10 साल की है। बेटे की उम्र 8 साल है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बच्चों ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। यह बात उन्होंने अपने पिता को बता दी। इस पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही महिला घर छोड़कर चली गई थी।

11 लोगों पर FIR दर्ज, 8 गिरफ्तार

उदयनगर पुलिस ने आरोपी मुकेश, छीताराम, राहुल, नानूराम, गब्बर, बालू, भोलिया, धर्मेंद्र, कारण और छोटू के खिलाफ केस दर्ज लिया है। सभी आरोपी बोर पड़ाव के रहने वाले हैं। ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि अज्ञात में अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। 8 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

कमलनाथ से शिवराज से किया सवाल

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा- 'देवास के बागली के उदयनगर में एक आदिवासी महिला के कंधे पर उसके पति को बिठाकर पिटाई करते हुए उसका जुलूस निकाला गया। शिवराज जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि प्रदेश में आदिवासी महिलाओं पर इस कदर के बर्बर जुल्म क्यों हो रहे हैं?'

साथ ही कमलनाथ ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि 'बहुत से मामलों में इस तरह के जुल्म करने में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ भी सामने आ चुका है। शिवराज जी, क्या अब मध्य प्रदेश की जनता यह मान ले कि प्रदेश में आपकी सरकार के संरक्षण में ही आदिवासियों पर इतने जुल्म हो रहे हैं?'

अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कमलनाथ ने आगे लिखा कि 'आप आदिवासियों के नाम पर नौटंकी करते रहते हैं और आदिवासियों की हालत दिन पर दिन खराब होती जाती है। शिवराज जी मैं अपने आदिवासी भाई बहनों की स्थिति पर शर्मसार हूं, क्या आपको भी शर्म आती है?'

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने भी उठाया सवाल

बता दें कि इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि 'मुख्यमंत्री इंदौर मे चुनाव के लिये रोड शो कर रहे है,और पास के देवास जिले मे प्रेमी के साथ भागने के कथित आरोप मे पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर घुमाया ,नग्न कर मारपीट की। जंगलीपन और वहशीपन नहीं कहे तो क्या कहे। शिवराज की वोटो की भूख इतनी बड़ी है की आज आंखे बंद कर ली।'


Next Story

विविध