Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

22 YouTube Channel Blocked: मोदी सरकार ने 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, 18 चैनल भारतीय, जाने पूरा मामला

Janjwar Desk
5 April 2022 3:05 PM GMT
22 YouTube Channel Blocked: मोदी सरकार ने 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, 18 चैनल भारतीय, जाने पूरा मामला
x

22 YouTube Channel Blocked: मोदी सरकार ने 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, 18 चैनल भारतीय, जाने पूरा मामला

22 YouTube Channel Blocked: मध्यप्रदेश की बुरहानपुर जिले की पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश गई। यहां चोर उनके हत्थे भी चढ़ गया। लेकिन बजाय उसे थाने लाने के, पुलिसकर्मी सीधे चोर को गंगा स्नान कराने गए।

22 YouTube Channel Blocked: केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इन चैनलों को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया गया है।

आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार इतनी संख्या YouTube समाचार चैनल ब्लॉक किए गए हैं। इनमें 18 चैनल भारतीय हैं, जबकि 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक किए गए हैं। यूट्यूब चैनलों ने दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया था। इन चैनलों के अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, 1 ​​फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक कर दिया गया है।

सरकार ने एक बयान में कहा की इन चैनलों द्वारा वर्तमान यूक्रेन संकट को लेकर काफी मात्रा में असत्य या फॉल्स कंटेंट को भारतीय यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है। ये कंटेंट भारत का अन्य देशों से संबंध को प्रभावित करने के मकसद से प्रसारित किए जाते हैं। इससे विदेश संबंध खराब होता है और भारत का अन्य देशों के साथ संबंधों को जोखिम में डालता है।

सूचना मंत्रालय ने जनवरी में 35 चैनलों को ब्लॉक कर दिया था। इसके अलावा दो वेबसाइटों पर भी रोक लगाई गई थी। सरकार का कहना था कि ये चैनल और वेबसाइट भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रहे थे। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा था कि ये चैनल कॉर्डिनेटेड तरीके से भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने में जुटे थे।

बंद होने वाले चैनलों और खातों की सूची

भारतीय यूट्यूब चैनल्स

  • 1. ARP News सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यू: 4,40,68,652
  • 2. AOP News सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 74,04,673
  • 3. LDC News सब्सक्राइबर्स: 4,72,000 कुल व्यूज: 6,46,96,730
  • 4. SarkariBabu सब्सक्राइबर्स: 2,44,000 कुल व्यूज: 4,40,14,435
  • 5. SS ZONE Hindi सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 5,28,17,274
  • 6. Smart News सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 13,07,34,161
  • 7. News23Hindi सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 18,72,35,234
  • 8. Online Khabar सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 4,16,00,442
  • 9. DP news सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 11,99,224
  • 10. PKB News सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 2,97,71,721
  • 11. KisanTak सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 36,54,327
  • 12. Borana News सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 2,46,53,931
  • 13. Sarkari News Update सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 2,05,05,161
  • 14. Bharat Mausam सब्सक्राइबर्स: 2,95,000, कुल व्यूज: 7,04,14,480
  • 15. RJ ZONE 6 सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 12,44,07,625
  • 16. Exam Report सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 3,43,72,553
  • 17. Digi Gurukul सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 10,95,22,595
  • 18. दिनभरकीखबरें सब्सक्राइबर्स: उपलब्ध नहीं, कुल व्यूज: 23,69,305

पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल

  • 19. DuniyaMeryAagy सब्सक्राइबर्स: 4,28,000T कुल व्यूज: 11,29,96,047
  • 20. Ghulam NabiMadni कुल व्यूज: 37,90,109
  • 21. HAQEEQAT TV सब्सक्राइबर्स: 40,90,000 कुल व्यूज: 1,46,84,10,797
  • 22. HAQEEQAT TV 2.0 सब्सक्राइबर्स: 3,03,000 कुल व्यूज: 37,542,059
Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story