Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

Bhopal Honour Killing: लव मैरिज से गुस्साये पिता ने दुष्कर्म के बाद की थी बेटी की हत्या, अब दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Janjwar Desk
20 Nov 2021 5:12 AM GMT
Haryana News : युवक को K3C मॉल से आई लड़कियों से पीटा, बेज्जती से परेशान होकर खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
x

युवक को K3C मॉल से आई लड़कियों से पीटा

Bhopal Honour Killing: बुधवार, 15 नवंबर को रातीबढ़ पुलिस ने जंगल से 25 वर्षीय महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया था। मामले की जांच में पता चला कि युवती के पिता ने ही बेटी की हत्या कर दी थी...

Bhopal Honour Killing: भोपाल के रातीबड़ में बेटी के प्रेम विवाह (Love Marriage) करने से नाराज पिता ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को जंगल में महिला और उसके 5 माह के बच्चे का शव मिला था। अब घटना के 4 दिन बाद महिला के पति की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद पति सदमे में था और उसने आत्महत्या (Suicide) कर ली। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई है।

मामले को लेकर एएसपी समीर यादव ने बताया कि कालापीपल, सीहोर का निवासी 21 साल का युवक रायपुर में टेंट हाउस में काम करता था। शुक्रवार, 19 नवंबर की दोपहर में उसने घर में फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि युवक ने डेढ़ साल पहले सीहोर के ग्राम मोहल्ला पांगरी निवासी एक युवती से लव मैरिज की थी। बीते 15 नवंबर को उसकी पत्नी की पिता ने ही रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी थी। मृत युवक के परिजनों ने बताया कि पत्नी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से वह सदमे में था।

क्या है पत्नी की मौत का मामला

बुधवार, 15 नवंबर को रातीबढ़ पुलिस ने समसगढ़ के जंगल से 25 वर्षीय महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया था। महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी युवती के रूप में हुई। मामले की जांच में पता चला कि युवती के पिता ने ही बेटी की हत्या कर दी थी। मामला ऑनर किलिंग (Honour Killing) का था। पिता ने बताया कि वह खेती करता है। बेटी ने करीब डेढ़ साल पहले समाज से बाहर एक लड़के से भागकर लव मैरिज कर ली थी। युवक टेंट हाउस में काम करता था। बेटी के प्रेम विवाह करने से समाज में उसकी बहुत बदमानी हो रही थी। वह काफी दिनों से बेटी को सबक सिखाने की फिराक में था।

पिता ने बेटी से रेप के बाद हत्या की

कुछ दिन पहले युवती का अपने पति से झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह अपने 5 महीने के बिमार बेटे को लेकर रातीबढ़ में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर आ गई। यहां पर उसके बच्चे की मौत हो गई। दीपावली के अगले दिन युवती का पिता और भाई बड़ी बहन के घर पहुंचे और बच्चे के शव को दफनाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसके साथ युवती भी चली गई। इसके बाद जंगल ले जाकर पिता ने पहले अपनी विवाहित बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी और उसका बेटा युवती और बच्चे का शव जंगल में फेंक कर घर वापस आ गए। आरोपी पिता कमल ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार और उसका गला घोंटने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की और बताया कि वह बेटी के प्रेम विवाह किये जाने के बाद से नाराज था और बदला लेने के लिए ऐसा किया।

Next Story

विविध