Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh News: पिता ने पत्नी और बेटी की मदद से अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, वजह जान कर उड़ जायेंगे होश

Janjwar Desk
17 Jan 2022 1:02 PM GMT
Madhya Pradesh News: पिता ने पत्नी और बेटी की मदद से अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, वजह जान कर उड़ जायेंगे होश
x
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में पिता ने बेटे की हत्या कर दी, इतना ही नहीं पिता ने पत्नी-बेटी के साथ मिलकर शव को नदी में बहा दिया। बता दें बुरहानपुर जिले में पिता ने बेटे की हत्या महज इसलिए हत्या कर दी कि वह सगाई के बाद दूसरी लड़की से चैटिंग करता रहता था।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में पिता ने बेटे की हत्या कर दी, इतना ही नहीं पिता ने पत्नी-बेटी के साथ मिलकर शव को नदी में बहा दिया। बता दें बुरहानपुर जिले में पिता ने बेटे की हत्या महज इसलिए हत्या कर दी कि वह सगाई के बाद दूसरी लड़की से चैटिंग करता रहता था। उसकी हत्या किसी दोस्त या अनजान व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसे ही जन्म देने वाले माता-पिता और बहन ने की। लाश को ठिकाने लगाने के लिए इन लोगों ने उसका शव नदी में फेंक दिया। हत्या के बाद पिता खुद पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा था।

पुलिस के मुताबिक बुरहानपुर में लड़का सगाई होने के बाद भी दूसरी लड़की से बात करता था। इससे पिता नाराज थे। 2 जनवरी की रात भी बेटा दूसरी लड़की से बात कर रहा था। यह देख पिता ने बेटे को धक्का दे दिया, जिससे वह बाथरूम की दीवार से टकराकर गिर गया था।


इसके बाद पिता ने सीने पर जोरदार लात मारी थी। इससे बेटे की मौत हो गई थी। टीचर ने पत्नी और बेटी के साथ मिलकर बेटे के हाथ-पैर रस्सी से बांधे। और 2 जनवरी की रात ही लाश नदी में फेंक दिया। 3 जनवरी को पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई कि बेटा 2 जनवरी से लापता है। इसके बाद पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाता रहा।

पुलिस का कहना है कि बेटे की हत्या किसी और नहीं बल्कि उनके माता-पिता और बहन ने की थी। उन्होंने घर के भीतर ही उसकी हत्या की। उसके हाथ पीछे बांधकर लाश को नदी में फेंक दिया था। मृत शरीर में पानी भर जाने पर वह फूल जाने पर ऊपर तैरने लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रामकृष्ण के पिता भीमन, मां जमुना व बहन कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story

विविध