Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

क्या MP की जनता को मूर्ख समझते हैं मामा शिवराज? 2022 की जगह अब 2024 में दिया पक्के मकान का लॉलीपाप

Janjwar Desk
23 Oct 2022 2:09 AM GMT
क्या MP की जनता को मूर्ख समझते हैं मामा शिवराज? पक्के मकान का लॉलीपाप 2022 की जगह 2024 में बांटेंगे
x

क्या MP की जनता को मूर्ख समझते हैं मामा शिवराज? पक्के मकान का लॉलीपाप 2022 की जगह 2024 में बांटेंगे

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पुराने वादे से मुकर गये। हालांकि राजनीति में इस तरह की वादाखिलाफी होती रहती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। हालांकि जनता उन्हें देख-सुनकर लहालोट ही रहती है...

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पुराने वादे से मुकर गये। हालांकि राजनीति में इस तरह की वादाखिलाफी होती रहती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। हालांकि जनता उन्हें देख-सुनकर लहालोट ही रहती है। लेकिन मामा शिवराज सिंह चौहान का मामला ताजा है।

दरअसल CM शिवराज सिंह चौहान ने साल 2017 की 23 अक्टूबर को जनता से वादा किया था, जिसमें कहा था कि, 'गरीब कल्याण योजना केवल एक स्लोगन न रहकर, हमारे लिए एक मिशन है। 2022 तक देश का कोई भी गरीब बिना घर नहीं रहेगा। जाहिर है उन्होने यह वादा मध्य प्रदेश यानी अपनी जनता के लिए किया होगा। देश को मकान देने का ठेका तो PM Modi ने ले रखा है।

इसके बाद कल यानी 22 अक्टूबर 2022 को जब गरीबों को पक्का मकान देने का समय आया तो मुख्यमंत्री महोदय पलट गये। जब पलटे तो जनता की तरफ नया लॉलीपाप उछाल दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कल शनिवार को अपने संबोधन में कहा कि, '2024 तक सभी गरीबों के लिए पक्के मकान बना दिये जाएंगे। 2024 यानी लोकसभा चुनाव निपट जाने के बाद।

गौरतलब है की 2024 में लोकसभा चुनाव होना है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाकर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कमर कसी हुई है। सभी को टारगेट दिया गया है कि ऐन-केन-प्रकारेन मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है। जिसके चलते जनता के बीच इस तरह के प्रलोभन परोसे जा रहे हैं।

CM शिवराज सिंह चौहान के इस वादा वही तारीख नई पर कांग्रेस नेता नितिन अग्रवाल ने सीएम शिवराज के वीडियो क्लिप पोस्ट कर लिखा है कि, '2017 में भी कहा था की 2022 तक सभी को पक्के मकान, फिर कहा 2023 तक और अब 2024 में... जनता को आप मूर्ख समझना बंद कर दो मामू!'

Next Story

विविध