Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

यूपी : काजल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पिता को बचाते हुए मरी थी बहादुर बेटी

Janjwar Desk
10 Sep 2021 3:03 AM GMT
यूपी : काजल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पिता को बचाते हुए मरी थी बहादुर बेटी
x

(पिता की जान बचाने में अपनी जान दे गई बहादुर बेटी)

घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शिनाख्त विजय प्रजापति के रूप मे हुई है। विजय ने कुछ दिन पहले एक लड़की काजल की गोली मारकर हत्या कर दी थी...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में काजल हत्याकांड (Kajal Murder) को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि, आरोपी विजय प्रजापति खुद को घिरा पाकर फायरिंग करते हुए भागने लगा और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया है।

एसपी साउथ (SP South) गोरखपुर, अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पुलिस से घिरता देख फायरिंग कर भाग रहा था। फायरिंग में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गगहा के इस बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

एसएसपी गोरखपुर (SSP Gorakhpur) ने बताया कि बीती देर रात चेंकिंग चल रही थी। इसके बाद विजय प्रजापति के संभावित ठिकाने पर जब पुलिस टीम पहुंची तो विजय ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग गया।

घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शिनाख्त विजय प्रजापति (Vijay Prajapati) के रूप मे हुई है। विजय ने कुछ दिन पहले एक लड़की काजल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर अपराध के दर्जनों मामले थे और एक लाख का इनाम भी था।

गौरतलब है कि गोरखपुर के गगहा इलाके में पिता की पिटाई कर रहे दबंगों का वीडियो बनाने पर बदमाशों ने काजल के पेट में गोली मार दी थी। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुँचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी फरार चल रहा था जिसपर 1 लाख रूपये का इनाम घोषित कर दिया गया था।

Next Story

विविध