Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Manali Shootout : पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने दोनों को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

Janjwar Desk
24 Jun 2022 8:48 AM GMT
Manali Shootout : पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने दोनो को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया
x

Manali Shootout : पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने दोनो को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

Manali Shootout : दिल्ली (Delhi) के एक व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की पर्यटन नगरी मनाली स्थित एक होटल में अपनी पत्नी को उस समय गोली से उड़ा दिया जब पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया...

Manali Shootout : दिल्ली (Delhi) के एक व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की पर्यटन नगरी मनाली स्थित एक होटल में अपनी पत्नी को उस समय गोली से उड़ा (Manali Shootout) दिया जब पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बौखलाए पति ने पहले पत्नी को और फिर उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। गोलीकांड में गोली चलाने वाले पति और प्रेमी की मौत हो चुकी है। जबकि उसकी पत्नी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पति-पत्नी और वह के बीच जुड़े इस हत्याकांड के तार का सिलसिला दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन शहर मनाली (Manali Shootout) से तब जुड़ा जब दिल्ली स्थित एक महिला ने एक और अन्य महिला के साथ मिलकर मनाली के शुरू गांव में हिमालयन ओक होटल नाम का एक होटल लीज पर लेकर होटल कारोबार शुरू किया। इस महिला का पति भी दिल्ली में रहकर किसी कारोबार से जुड़ा है। बीती रात इस होटल में एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में महिला ने अपने एक पुरुष मित्र को भी होटल में बुला लिया था। इस बीच शुक्रवार की सुबह महिला का पति भी दिल्ली से मनाली स्थित इस होटल पहुंच गया। जिस समय पति यहां पहुंचा तो उसकी पत्नी अपने पुरुष मित्र के साथ होटल के एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थी। इस नजारे को देखकर महिला का पति आगबबूला हो गया। बौखलाए पति ने पहले कमरे में मौजूद अपनी पत्नी को और उसके बाद उसके पुरुष मित्र को गोली से उड़ा दिया। दोनो को गोली मारने के बाद पति ने अपनी जान देने की नियत से खुद को भी गोली मार ली। सुबह के समय गोलियों की तड़तड़ाहट (Manali Shootout) से पूरा इलाका दहल उठा। आनन-फानन में होटल का स्टाफ घटना वाले रूम में पहुंचा तो तब तक महिला के पुरुष मित्र और पति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

गोलीकांड (Manali Shootout) की खबर तत्काल पुलिस को दी गई। जिसके बाद गोलीकांड में जख्मी हुई महिला को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा के मुताबिक मनाली में गोली लगने से दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फिलहाल होटल को सील कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी हेमराज के अनुसार महिला के बाजू में गोली लगी है। पुलिस टीम हत्याकांड की जांच के लिए मौके पर ही मौजूद है। बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम (एफएसएल) को भी मौके पर बुलाया गया है।

Next Story

विविध